IND vs SL: स्टार प्लेयर का कौन होगा रिप्लेसमेंट? ये 3 खिलाड़ी दावेदार

IND vs SL Dushmantha Chameera Replacement: श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी दुष्मंथा चमीरा टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें चोट लगी है, हालांकि इसका खुलासा नहीं किया गया है। फिलहाल श्रीलंका की टीम उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ़ रही है।

Dushmantha Chameera IND vs SL

Dushmantha Chameera

IND vs SL Dushmantha Chameera Replacement: भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है। जहां टीम इंडिया 27 जुलाई से टी-20 और 2 अगस्त से वनडे सीरीज खेलेगी। भारत-श्रीलंका की टीमें इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं, लेकिन श्रीलंका को टी-20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लग गया है। श्रीलंका के स्टार गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह चोट के चलते बाहर हुए हैं। बुधवार को मुख्य चयनकर्ता उपुल थरंगा ने नवनियुक्त अंतरिम मुख्य कोच सनथ जयसूर्या के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका खुलासा किया।

श्रीलंका के लिए बड़ा झटका

दुष्मंथा का अहम सीरीज से बाहर होना श्रीलंका के लिए बड़ा झटका साबित होगा। तूफानी गेंदबाज ने अब तक 55 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 55 विकेट चटकाए हैं। हाल ही में लंका प्रीमियर लीग में भी उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। भारत के खिलाफ रिकॉर्ड की बात करें तो चमीरा के पास अच्छे आंकड़े हैं। उन्होंने 22 मैचों में 21 विकेट चटकाए हैं। भारत के खिलाफ खेले गए 15 टी-20 मैचों में उनके नाम 16 विकेट दर्ज हैं।

कौन हो सकता है रिप्लेसमेंट? 

दुष्मंथा के बाहर होने के बाद अब उनके रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस रेस में तीन खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि चमीरा की जगह असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका या कसुन राजिथा को शामिल किया जा सकता है। इन तीन खिलाड़ियों ने टी-20 सीरीज में जगह नहीं बनाई है। हालांकि दुष्मंथा चमीरा की चोट का खुलासा नहीं किया गया है। उपुल थरंगा का कहना है कि जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जाएगा।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम:

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दिनेश चांडीमल, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना , चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ