India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉले में खेला जाएगा. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है. सीरीज से पहले टीम इंडिया अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ वार्म-अप मैच खेल रही है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने पहले टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी है.
प्लेइंग 11 में इस तेज गेंदबाज को नहीं दी जगह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग 11 का चुनाव किया है. दासगुप्ता की प्लेइंग 11 में 30 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को जगह नहीं मिली है. उन्होंने प्रसिद्ध के बजाय युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को टीम में शामिल किया है. प्रसिद्ध और गुरनूर दोनों फिलहाल श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में खेल रहे हैं. इस मैच में गुरनूर ने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया है.
इसके अलावा, उन्होंने देवदत्त पडिक्कल को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए चुना है. पडिक्कल ने हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा और सबसे ज्यादा 142 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 164 गेंदों का सामना किया और 18 चौके भी लगाए.
‘2 पेसर और तीन स्पिनर्स के साथ उतरेगी टीम इंडिया’
दीप दासगुप्ता ने रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “अगर भारत दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरता है, तो गुरनूर बरार को मौका मिलना चाहिए. वह हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ खेले थे और भारतीय टीम को उनका अनुभव काम आएगा.”
दासगुप्ता ने आगे कहा, “गुरनूर और मोहम्मद सिराज दो तेज गेंदबाज होंगे. मुझे प्लेइंग 11 में तीन स्पिनरों से कोई दिक्कत नहीं है. रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार स्पिन विभाग संभालेंगे.”
नंबर- 3 पर देवदत्त पडिक्कल को दिया मौका
दासगुप्ता ने आगे कहा कि, “बल्लेबाजी की बात करें तो यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपन करेंगे. नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल होंगे, जबकि कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. 5वें नंबर पर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल छठे नंबर पर उतरेंगे. जुरेल 7वें या जडेजा छह पर भी आ सकते हैं. मुझे लगता है कि ऐसी प्लेइंग इलेवन होगी. अभी पहले टेस्ट में एक हफ्ते का समय बाकी है. अगले दो-तीन में थोड़ी और क्लियरिटी मिलेगी.”
बता दें कि, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नंबर-3 पर पडिक्कल का खेलना लगभग तय माना जा रहा है. दरअसल, इस स्थान के लिए पहली पसंद साई सुदर्शन थे, लेकिन पैर के अंगूठे की चोट से समय पर पूरी तरह फिट नहीं हो पाने के कारण वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.
ये भी पढ़ें- कोरिया में लहराया तिरंगा, बैडमिंटन में अश्मिता चालिहा ने वर्ल्ड नंबर-4 को हराकर रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दीप दासगुप्ता ने चुनी भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और मोहम्मद सिराज.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन*, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, आकिब नबी और सारांश जैन.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: टीम इंडिया के लिए आई गुड न्यूज, चोट के बाद शुभमन गिल ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
25 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
36 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
40 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines