IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से 3 टी20 और 3 वनडे मैच की सीरीज शुरू होने जा रही है। वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा होंगे, जबकि टी20 मैच के लिए टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है। हालांकि टीम चुने जाने से पहले तक कयास लगाए जा रहे थे कि टी20 क्रिकेट टीम का कप्तान हार्दिक पांड्या को बनाया जाएगा, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले हार्दिक पांड्या ही टी20 टीम के कप्तान थे।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के उपकप्तान थे। ऐसे में सभी को यही उम्मीद थी कि हार्दिक ही टीम इंडिया के कप्तान बनाए जाएंगे लेकिन चयनकर्ताओं ने श्रीलंका दौरे के लिए हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी है। अब लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तानी क्यों दी गई है। आइए इस रिपोर्ट के जरिए समझते हैं कि हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान क्यों नहीं बनाया गया।
दबाव मुक्त होकर खेलें हार्दिक
हार्दिक पांड्या भारत के शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी माने जाते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक ने गेंद और बल्ले दोनों से ही भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। हार्दिक पांड्या ने 6 पारी में 151 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 144 रन बनाए थे और साथ ही 11 विकेट भी झटके थे। फाइनल मैच में हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी ने टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि चयनकर्ता हार्दिक पर कप्तानी का बोझ नहीं डालना चाहते थे ताकि वह अपना खेल दबावमुक्त होकर खेल सकें।
खिलाड़ियों के साथ तालमेल
सूर्यकुमार यादव का खिलाड़ियों के साथ तालमेल वैसा ही है जैसा रोहित शर्मा का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन को टीम में बने रहने के लिए मनाने की भी कोशिश की थी, क्योंकि विकेटकीपर-बल्लेबाज ने मानसिक थकान का हवाला देते हुए सीरीज के बीच में ही घर जाने का विकल्प चुना था। सूर्यकुमार यादव दुनिया के दूसरे नंबर के इंटरनेशनल टी20 बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार यादव की संवाद करने की शैली ने उन्हें कप्तान के रूप में चुने जाने में अहम भूमिका निभाई।
2026 वर्ल्ड कप का रोडमैप
बीसीसीआई की ओर से पहले से ही स्पष्ट कर दिया गया था कि अब टीम का चयन टी20 वर्ल्ड कप 2026 को नजर में रखकर किया जाएगा। 2026 में ये वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने 2026 के वर्ल्ड कप को केंद्र में रखकर टीम का सेलेक्शन किया है। इस वजह से ज्यादातर नए खिलाड़ियों को ही मौका दिया जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ठीक बाद जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम में भी युवाओं को ही भेजा गया था। चयनकर्ता नए खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मौका देकर उन्हें बेहतर बनाने की कोशिश में हैं।
हार्दिक का फिटनेस रिकॉर्ड
हार्दिक पंड्या का फिटनेस रिकॉर्ड भी उनके विपरीत रहा। 2018 के एशिया कप में हार्दिक पांड्या की पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था। हालांकि, वे समय रहते ठीक हो गए और अगले साल यानी 2019 में आईपीएल और वनडे विश्व कप में टीम में शामिल हुए। उसी साल उनकी सर्जरी भी हुई, लेकिन रिकवरी के कारण उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय मैच मिस करने पड़े। उन्होंने 2020 और 2022 में आईपीएल के लगातार दो संस्करणों में एक भी गेंद नहीं फेंकी, लेकिन 2022 में पूरी तरह से फिट होकर गुजरात टाइटंस के लिए खेलने लगे।
पिछले वर्ष, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप मैच के दौरान उन्हें फिर से गंभीर चोट लग गई थी, जिसके कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला और दक्षिण अफ्रीका दौरे से भी बाहर हो गए थे। हार्दिक पांड्या की इस चोट के कारण भी चयन समिति ने सूर्यकुमार यादव को बेहतर विकल्प माना है।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के सेलेक्शन पर उठ रहे गंभीर सवाल, क्या इन 4 खिलाड़ियों के साथ हो गया धोखा?
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: हर बार इस खिलाड़ी के साथ होती है नाइंसाफी, क्या करियर के साथ हो रहा खिलवाड़?
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
5 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
48 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
54 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines