IND vs SL: 41.76 का औसत, T20 में ठोके ताबड़तोड़ रन, फिर भी कर दिया टीम से बाहर

IND vs SL Angelo Mathews Dropped Sri Lanka Squad: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में एक धाकड़ खिलाड़ी जगह बनाने से चूक गया।

Angelo Mathews

Angelo Mathews (ANI)

विज्ञापन

IND vs SL Angelo Mathews Dropped Sri Lanka Squad: भारतीय टीम 3 मैचों की टी-20 और 3 मैचों की ही वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई है। टीम इंडिया के बाद श्रीलंका ने भी 27 जुलाई से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में एक ऐसे धाकड़ खिलाड़ी को जगह नहीं दी गई है, जिसने हाल ही में ताबड़तोड़ रन बनाए थे। इस खिलाड़ी को टीम से बाहर करने पर कई सवाल उठ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वो खिलाड़ी कौन है…

एंजेलो मैथ्यूज को किया बाहर

दरअसल, श्रीलंका ने 37 साल के खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को बाहर कर दिया है। मैथ्यूज बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। उन्होंने हाल ही में लंका प्रीमियर लीग (LPL 2024) में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कैंडी फाल्कंस टीम की ओर से खेलते हुए मैथ्यूज ने 15 जुलाई को 44 रन की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उन्होंने 23 गेंदों में 5 छक्के जड़कर ये रन बनाए थे। जिसकी मदद से फाल्कंस की टीम 222 रन बनाने में सफल रही। उन्होंने ये मैच 54 रन से जीत लिया। इसी तरह जाफना के खिलाफ नाबाद 29 और सिक्सर्स के खिलाफ उनकी 37 रन की पारी खेली। उन्होंने पिछले 10 मैचों में 3 विकेट भी चटकाए। हार्ड हिटर के तौर पर पहचान रखने वाले मैथ्यूज को बाहर करने से फैंस हैरान हैं।

विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप में खेला था आखिरी T20I मैच 

मैथ्यूज ने अपना आखिरी टी-20 मैच 16 जून 2024 को टी-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला था। भारत के खिलाफ उनके प्रदर्शन की बात करें तो 8 टी-20 मैचों में उन्होंने 175 रन बनाए हैं। वहीं तीनों फॉर्मेट की बात करें तो मैथ्यूज ने भारत के खिलाफ अब तक 68 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 41.76 के औसत से 2631 रन बनाए हैं। श्रीलंका के फैंस का मानना है कि मैथ्यूज भारतीय टीम से अच्छी तरह परिचित हैं। वह भारत के खिलाफ श्रीलंका के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते थे, लेकिन उन्हें अचानक बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम: 

चेरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दिनेश चांडीमल, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना , चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ