India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान एक डराने वाला हादसा देखने को मिला. 15 अगस्त को मैच के पहले सेशन के खेल के दौरान श्रीलंकाई ओपनर निशान मदुश्का चोटिल हो गए. केएल राहुल की स्वीप शॉट से उनके हेलमेट पर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. फिलहाल उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
निशान मदुश्का को कैसे लगी चोट?
दरअसल, यह घटना भारतीय पारी के 10 ओवर में घटी. प्रभात जयसूर्या के ओवर की 5वीं गेंद पर केएल राहुल ने जोरदार स्वीप शॉट खेला. राहुल ने गेंद पर तेज प्रहार किया, लेकिन गेंद शॉर्ट लेग पर खड़े निशान मदुश्का के को जा लगी. हालांकि, मदुष्का ने खतरे को भांप लिया और खुद को बचाने के लिए तुरंत अपना सिर नीचे कर लिया. लेकिन गेंद फिर भी सीधे उनके हेलमेट के बीचों-बीच जाकर लगी. गेंद हेलमेट से टकराने के बाद फाइन लेग की दिशा में चली गई. राहुल रन लेने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद यशस्वी जायसवाल रन के लिए निकल चुके थे. ऐसे में दोनों बल्लेबाजों को रन पूरा करना पड़ा.
रन पूरा होने के बाद राहुल तुरंत मदुश्का का हाल जानने के लिए उनकी तरफ दौड़े. इसके बाद श्रीलंकाई टीम का फिजियो मैदान पर पहुंचा और मदुश्का का कनकशन टेस्ट किया गया. जांच के बाद वह फिजियो के साथ मैदान से बाहर चले गए. उनकी चोट की गंभीरता और आगे वह मैच में खेल पाएंगे या नहीं, यह श्रीलंका क्रिकेट की ओर से आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही साफ हो पाएगी.
लंच ब्रेक तक भारत ने बनाए 101 रन
गॉल टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले सेशन में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला और लंच ब्रेक तक भारत ने 27 ओवर में एक विकेट पर 101 रन बना लिए. फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 35 रन और केएल राहुल 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 96 गेंदों पर 54 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
इससे पहले यशस्वी जायसवाल और राहुल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 66 गेंदों पर 47 रन जोड़े. 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर जायसवाल रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 37 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके शामिल रहे.
ये भी पढ़ें- 15 अगस्त पर टीम इंडिया ने हासिल किया बड़ा मुकाम, 600 टेस्ट खेलने वाला बना तीसरा देश, देखें पूरी लिस्ट
IND vs SL 1st Test: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.
ये भी पढ़ें- आजादी के रंग में रंगे विराट कोहली-रोहित शर्मा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को खास अंदाज में दी बधाई
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines