---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SL: सूर्या एंड कंपनी के लिए ‘काल’ बन सकता है ये श्रीलंकाई स्टार, भारत के खिलाफ हैं दमदार आंकड़े

IND vs SL: नियमित कप्तान बनाने के बाद सूर्यकुमार यादव की नजर श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ आगाज करने पर होगी। हालांकि टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ सावधान रहने की जरूरत है। श्रीलंका का एक खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

---विज्ञापन---

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 27 जुलाई से हो रहा है। इस सीरीज के साथ दोनों टीमों में एक नए युग की शुरुआत हो रही है। रोहित शर्मा के टी20 से रिटायर होने के बाद सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। जबकि श्रीलंका ने चरिथ असलंका को टीम का नया कप्तान बनाया है। वानिंदु हसरंगा ने टी 20 वर्ल्ड कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस सीरीज में टीम इंडिया को श्रीलंका से सतर्क रहने की जरूरत है। टीम के एक खिलाड़ी का प्रदर्शन भारत के खिलाफ बेहद शानदार रहा है। कई मौके पर इस खिलाड़ी ने अकेले दम पर ही श्रीलंका को जीत दिलाई है।

---विज्ञापन---

टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकता है ये खिलाड़ी

भारत के खिलाफ श्रीलंका ने टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। टीम में पूर्व कप्तान दासुन शनाका को भी जगह मिली है। दासुन शनाका काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। ऐसे में भारत के खिलाफ उनके पास फॉर्म में आने का शानदार मौका होगा। भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दासुन शनाका ने भारत के खिलाफ 16 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 15 पारियों में 37.80 की औसत से 378 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 149 का रहा है। अगर गेंदबाजी की बात करें तो टी20 में उन्होंने भारत के खिलाफ 16 मैचों में 8 विकेट हासिल किए हैं। वो मौजूदा टीम में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

टी20 सीरीज के लिए दोनों देशों की टीम:

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई ,अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मो. सिराज।

---विज्ञापन---

श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान) पथुम निसांका, कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेल्लालगे, महेश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका के इन 3 धुरंधरों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, आंकड़े दे रहे गवाही

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका की टीम में 2 साल बाद धाकड़ खिलाड़ी की वापसी, भारत को दे सकता है चुनौती

 

---विज्ञापन---
First published on: Jul 23, 2024 07:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola