India vs South Africa Warm-up Match Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इससे पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना एकमात्र वार्म-अप मैच खेलने मैदान पर उतरेगी.
इस अभ्यास मैच में टीम इंडिया के पास अपनी तैयारियों को परखने का अंतिम मौका होगा. तो चलिए जानते हैं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वार्म-अप मैच कब और कहां खेला जाएगा और आप इस मुकाबले को कैसे लाइव देख सकते हैं.
भारत बनाम साउथ अफ्रीका वार्म-अप मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वार्म-अप मैच बुधवार, 4 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमें नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, जबकि एडेन मार्करम अफ्रीकी टीम की कप्तानी संभालेंगे.
कहां देख पाएंगे लाइव?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका वार्म-अप मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगी. भारतीय फैंस इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा. इसके अलावा, आप जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीत चुकी है टीम इंडिया
टीम इंडिया ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था. इस सीरीज में भारतीय टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया और शुरुआती तीनों मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया था. इसके बाद चौथे टी20 में भारत को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने आखिरी टी20 में जीत हासिल कर सीरीज का शानदार समापन किया.
ये भी पढ़ें- टी-20 वर्ल्ड कप की कैसे हुई थी शुरुआत? इंग्लैंड से जुड़ा है खास कनेक्शन
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स.
ये भी पढ़ें- U19 WC सेमीफाइनल में कितनी बार हारी है टीम इंडिया? 12 साल पहले पाकिस्तान ने तोड़ा था सपना
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines