Virat Kohli Boundary Suryakumar Yadav Catch: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सूर्यकुमार यादव का अद्भुत कैच चर्चा में बना हुआ है। इस कैच को जहां कई दिग्गज अब तक के सबसे बेहतरीन कैच में से एक बता चुके हैं, तो वहीं कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं। लगता है उन्हें शायद भारत की जीत पच नहीं रही है। इसलिए इस कैच को लेकर लगातार सवाल कर रहे हैं। अब वे इस कैच से जुड़ा नया बवाल सामने आया है। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…
विराट कोहली के चौके का वीडियो वायरल
दरअसल, सूर्या के कैच को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने जहां बॉल को कैच कर बाहर की ओर फेंका, वहां पहले बाउंड्री कुशन था, लेकिन ये विराट कोहली के चौके को रोकने की कोशिश में अपनी मूल जगह से हट गया। इसलिए कुछ लोग विराट कोहली के चौके को इसके लिए जिम्मेदार मान रहे हैं। हालांकि भारतीय फैंस का इस पर कहना है कि अगर साउथ अफ्रीका के फील्डर ने इसे हटाया तो इसमें विराट कोहली का क्या दोष है। फैंस का ये भी कहना है कि विराट कोहली का ये चौका मैच शुरू होते ही पहले ही ओवर में आया था। ऐसे में अगर ऐसा हुआ भी होगा तो दोनों टीमों को इसका फायदा मिला होगा।
क्या कहता है नियम?
दूसरी ओर खेल के नियम 19.3 का हवाला देकर ये भी कहा जा रहा है कि अगर यदि बांउड्री को चिह्नित करने के लिए इस्तेमाल की गई कोई ठोस वस्तु किसी भी कारण से हिल जाती है, तो बाउंड्री को उसकी मूल स्थिति में माना जाना चाहिए। इस तरह देखा जाए तो जहां सूर्या ने कैच लिया, वहां इसे कैच नहीं माना जाना चाहिए था। ये छक्का होना चाहिए था। आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने ये कैच आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर लिया था। बाउंड्री के बेहद करीब लिए गए इस कैच पर साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर आउट हुए थे। उसके बाद भारतीय टीम ने मैच पर पूरी तरह से कब्जा जमा लिया।
ये भी पढ़ें: OMG! इतना ऊंचा छक्का, आंद्रे रसेल ने निकाल दी पाकिस्तानी गेंदबाज की हवा; कुतुब मीनार से भी ऊंचा सिक्स
ये भी पढ़ें:- Video: गौतम गंभीर बने कोच, तो इन 5 खिलाड़ियों की वनडे टीम में हो सकती है एंट्री
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines