Expected Team India Playing XI: न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद अब टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारत ने इस दौरे के लिए एक मजबूत टीम की घोषणा की है। शिवम दुबे और रियान पराग को टीम में शामिल नहीं किया गया है, जबकि रमनदीप सिंह समेत कई नए चेहरे टीम में शामिल किए गए हैं। दोनों टीमें 29 जून को बारबाडोस में टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के बाद एक-दूसरे से भिडे़ंगी।
डरबन में होगी सीरीज की शुरुआत
इस तरह मेजबान साउथ अफ्रीका भारत से वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगा। दूसरी ओर भारत टी-20 फॉर्मेट में अपना विजयी अभियान बरकरार रखना चाहेगा। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया श्रीलंका और बांग्लादेश को टी-20 सीरीज में 3-0 से हराकर यहां पहुंची है। दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 8 नवंबर से हो रही है जो 15 नवंबर को खत्म होगी। सीरीज के चार टी-20 मैच डरबन, गेकेबरहा, सेंचुरियन और जोहान्सबर्ग में खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: पहले टेस्ट में रोहित की जगह लेने के लिए कितने ‘फिट’ केएल राहुल? आंकड़ों से मायूस होंगे फैंस
भारत के लिए आसान नहीं सीरीज
इन चारों मैदानों की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद है, साथ ही यहां तेज गेंदबाज को भी पिच से जमकर फायदा मिलेगा। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतना टीम इंडिया के लिए सबसे कठिन चुनौती साबित होगा। भारतीय टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। इस सीरीज में कई सीनियर खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत और भारत ए टीम का हिस्सा हैं।
पहले टी-20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान, यश दयाल।
टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जे, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला, ट्रिस्टन स्टब्स।
ये भी पढ़ें:- ENG vs WI: ‘अंजान’ बल्लेबाज के आगे हार गई इंग्लैंड की टीम, वेस्टइंडीज ने किया वनडे सीरीज पर कब्जा
संबंधित खबरें
पहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
10 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
44 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
53 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines