हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs SA: वनडे सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल बने कप्तान

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली को भी जगह दी गई है. अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में केएल राहुल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जबकि शुभमन गिल सीरीज से बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. टीम की कप्तानी केएल राहुल को दी गई है. जबकि शुभमन गिल बाहर हो गए हैं. उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में गर्दन में ऐंठन हो गई थी, जिसके बाद वह बाहर हो गए थे. अब वह वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं. उनकी जगह केएल राहुल को कप्तानी मिली है.

केएल राहुल को मिली जिम्मेदारी

केएल राहुल लंबे समय बाद भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे. इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भाग लिया था. दोनों खिलाड़ी अब भारतीय सरजमीं पर भी नजर आने वाले हैं.

गायकवाड़ की हुई वापसी

रुतुराज गायकवाड़ ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला दिसंबर 2023 में खेला था. लगभग 23 महीने बाद उनकी वापसी टीम इंडिया में हुई है. गायकवाड़ ने हाल ही में इंडिया A के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने शतक के अलावा अर्धशतक भी अपने नाम किया था. ऐसे में शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें मिला. इसके अलावा रवींद्र जडेजा को भी मौका मिला है, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में शामिल नहीं किया गया था. इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी मौका नहीं मिला है. वह लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखा रहे हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को भी आराम दिया गया है. 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले कप्तान बने संजू सैमसन, बड़े टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम का ऐलान

भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: लो आ गई डेट, इस दिन होगा इंडिया के वनडे और T20 टीम का ऐलान! पूरी हो गई सारी तैयारी 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola