IND vs SA T20 World Cup 2024 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस मैच में साउथ अफ्रीका की कोशिश आईसीसी टूर्नामेंट जीत कर इतिहास रचने होगी। जबकि टीम इंडिया भी 2007 के बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतना चाहेगी। फैंस भी इस मैच को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि फैंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल का सीधा प्रसारण यानी लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं।
आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करना चाहेगी दोनों ही टीम
भारत ने 2013 के बाद से कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। कुछ ऐसा ही हाल साउथ अफ्रीका का रहा है। साउथ अफ्रीका की टीम 1998 के बाद पहली बार आईसीसी के किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। ऐसे में दोनों ही टीमों के पास फाइनल में कुछ बड़ा कारनामा करने का मौका होगा।
कब और कितने समय होगा मुकाबला
टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 7:30 पर होगा।
यहां देख सकते हैं लाइव
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ब्रॉडकास्ट राइट हैं। ऐसे में फैंस स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर यह मैच देख सकते हैं। आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा आप न्यूज24 पर मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट हासिल कर सकते हैं।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्खिया, कागिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में अब तक 8 फाइनल मुकाबले, कितनी बार जीती टॉस जीतने या हारने वाली टीम?
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: फाइनल में भारत को साउथ अफ्रीका के इन 4 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, पड़ सकते हैं भारी
संबंधित खबरें
कब, कहां और कैसे LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI? जानें तरीका
28 mins agoचौथे T20I से बाहर हो जाएंगे सैमसन? सूर्यवंशी को लेकर अय्यर लेंगे बड़ा फैसला
29 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
1 hr agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
1 hr agoWBBL में खेलेंगी यास्तिका भाटिया, ब्रिस्बेन हीट की जर्सी में आएंगी नजर
2 hrs agoतीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे T20I में टूटेगा 11 साल का रिकॉर्ड
3 hrs agoआखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को फिर बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines