Hardik Pandya Wicket video: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत के अलावा हार्दिक पांड्या का भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा. हार्दिक बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी फ्लॉप रहे. हार्दिक के आउट होने के बाद माहिका शर्मा ने ताली बजाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद फैंस माहिका को ट्रोल कर रहे हैं.
माहिका शर्मा ने बजाई ताली
इस मैच में भारतीय टीम 188 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. 15वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने केशव महाराज की गेंद पर छक्का मारने का प्रयास किया. लेकिन वह बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हो गए. हार्दिक के आउट होने के बाद माहिका शर्मा ने ताली बजाई, जबकि हार्दिक ने बल्लेबाजी से निराश किया. इस समय भारतीय टीम भी मुश्किलों में थी. ऐसे में माहिका ने हार्दिक के आउट होने के बाद ताली बजाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. अब इस मामले के बाद माहिका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.
हार्दिक पांड्या इस मैच में पहले गेंदबाजी में फ्लॉप हुए. उन्होंने 4 ओवर में 45 रन खर्च कर एक भी विकेट नहीं लिया, जबकि हार्दिक पांड्या ने नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली. वह दोनों ही विभाग में फ्लॉप हो गए.
साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से जीता मैच
इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187/7 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने 35 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जबकि डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 111 रनों पर सिमट गई.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: ‘करो या मरो’ की स्थिति! सेमीफाइनल का टिकट पाने के लिए टीम इंडिया को करने होंगे ये 3 काम
संबंधित खबरें
LIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
15 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
19 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
45 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines