IND vs SA Final: टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को धूल चटाकर फाइनल में एंट्री ले ली है। जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा। सेमीफाइनल पूरे होने के बाद फाइनल मुकाबले का मंच सज चुका है। केंसिंग्टन ओवल बारबाडोस में 29 जून शनिवार को खेले जाने वाले मैच के लिए दोनों टीमें बारबाडोस पहुंच चुकी हैं। हालांकि इस मैच से पहले टीम इंडिया की टेंशन थोड़ी बढ़ गई है। ये टेंशन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के ऐलान से बढ़ी है। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।
रिचर्ड केटलबोरो होंगे टीवी अंपायर
दरअसल, आईसीसी की ओर से टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले के लिए अंपायर्स का ऐलान कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फाइनल मुकाबले के लिए ऑन फील्ड अंपायर क्रिस गैफनी और रिचर्ड इलिंगवर्थ होंगे। जबकि टीवी अंपायर रिचर्ड केटलबोरो रहेंगे। फोर्थ अंपायर के तौर पर रॉडनी टकर को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि अंपायर रिचर्ड केटलबोरो के कई फैसले टीम इंडिया के खिलाफ जा चुके हैं। खास तौर पर नॉकआउट मुकाबलों में भारत के साथ उनका एक्सपीरियंस काफी खराब है। ऐसे में इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ सकती है।
आपको बता दें कि रिचर्ड केटलबोरो साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भी टीवी अंपायर के तौर पर शामिल थे। हालांकि भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल मैच में वह मौजूद नहीं थे, लेकिन अब फाइनल में उनकी वापसी हो गई है।
ये भी पढ़ें: Video: रोहित का ये प्लान हुआ हिट, फाइनल से पहले बदल दी पूरी टीम
ऐसा है रिचर्ड केटलबारो का रिकॉर्ड
रिचर्ड टीम इंडिया के 6 नॉकआउट मुकाबलों में अंपायर रह चुके हैं। खास बात यह है कि इन सबमें भारत को हार का सामना करना पड़ा है। टी-20 वर्ल्ड कप 2014 फाइनल, 2016 सेमीफाइनल, 2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, चैंपियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल, 2019 और 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में रिचर्ड अंपायर थे। टीम इंडिया को इसमें हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: Video: फाइनल के लिए नए नियम आए, जानें भारत और साउथ अफ्रीका किसको होगा फायदा?
रिचर्ड इलिंगवर्थ ने भी बढ़ाई टेंशन
वहीं रिचर्ड इलिंगवर्थ भी भारत के कई नॉकआउट मुकाबलों में अंपायर रहे हैं। उन सबमें टीम इंडिया को हार मिली है। इलिंगवर्थ 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अंपायर रहे थे। इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 और 2023 के फाइनल में भी वे अंपायर थे। इन मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: जहां होगा फाइनल, वहां गेंदबाज या बल्लेबाज…कौन रहा हावी?
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: साउथ अफ्रीका या भारत…कौन जीतेगा वर्ल्ड कप? पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया दावा
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines