India vs South Africa 3rd ODI Playing XI Prediction: भारत और साउथ अफ्रीका की तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज यानी 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. अब दोनों टीमें विशाखापत्तनम के मैदान पर सीरीज अपने नाम करने के लिए पूरी ताकत झोंकने वाली हैं. ऐसे में दोनों ही टीमें अपने बेस्ट प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी. मैच से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI.
टीम इंडिया कर सकती है 2 बड़े बदलाव
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस सीरीज में भारतीय टीम की सबसे बड़ी चिंता ओपनिंग रही है. यशस्वी जायसवाल दोनों ही मैचों में फ्लॉप रहे और ऐसे में तीसरे मैच में उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है. उनकी जगह रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं.
वहीं, चौथे नंबर पर तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है. इसके अलावा, गेंदबाजी में भी बदलाव की उम्मीद है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा दोनों मैचों में काफी महंगे साबित हुए. ऐसे में उनकी जगह नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है.
जीत के बावजूद साउथ अफ्रीका भी करेगा बदलाव?
साउथ अफ्रीका ने रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में 359 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज किया था. ऐसे में अफ्रीकी टीम अपनी विनिंग प्लेइंग XI को छेड़ना नहीं चाहेगी, लेकिन बदलाव की मजबूरी हो सकती है. दरअसल, दूसरे मैच में टोनी डी जोर्जी और नांद्रे बर्गर हैमस्ट्रिंग की दिक्कत से जूझते दिखे थे और बाद में फील्ड पर भी नहीं लौटे.
अगर ये दोनों फिट नहीं होते हैं, तो साउथ अफ्रीका को मजबूरन दो बदलाव करने पड़ सकते हैं. जोर्जी की जगह रियान रिकल्टन और बर्गर की जगह ओटनाइल बार्टमैन को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- एक-दो या 3 नहीं, आज 5 भारतीय स्टार्स का बर्थडे, बुमराह-जडेजा और कई बड़े नाम शामिल
IND vs SA तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह.
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, रियान रिकल्टन/टोनी डी जोर्जी, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, ओटनाइल बार्टमैन/नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी.
ये भी पढ़ें- पंजाब किंग्स ने IPL 2025 हारकर भी जीत लिया ‘खिताब’, RCB के साथ-साथ MI और CSK को दी करारी मात
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
34 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
42 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
59 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines