पंजाब किंग्स ने IPL 2025 हारकर भी जीत लिया 'खिताब', RCB के साथ-साथ MI और CSK को दी करारी मात

Punjab Kings Most Searched Team: पंजाब किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का पिछला सीजन काफी अच्छा रहा. वो फाइनल में भले ही RCB के खिलाफ हार गए लेकिन इसके बावजूद अब साल के अंत से पहले उन्हें गूगल द्वारा एक खास खिताब मिला है. वो सबसे ज्यादा सर्च की गई क्रिकेट टीम बन चुके हैं. लिस्ट में RCB, MI और CSK जैसे बड़े नाम नहीं हैं.

Punjab Kings Most Searched Team

PBKS को मिला खास खिताब

Punjab Kings Most Searched Team: IPL 2025 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा लेकिन फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. RCB इसी के साथ अपने करियर की पहली ट्रॉफी जीतने में सफल हुई. पंजाब किंग्स भले ही IPL 2025 हार गई लेकिन उन्होंने एक खास खिताब अपने नाम कर लिया है. PBKS गूगल द्वारा 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली टीम बनी है. उनका नाम एकदम हैरान करने वाला है, क्योंकि RCB, MI और CSK को सबसे लोकप्रिय IPL टीम माना जाता है. ऐसे में पंजाब किंग्स का नाम आना एकदम हैरान करने वाला है.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स ने हासिल किया खास ‘खिताब’

पंजाब किंग्स के लिए IPL 2025 यादगार रहा और पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस ने उनकी तारीफ की. गूगल ने हाल ही में टॉप 5 टीमों की लिस्ट जारी की, जो 2025 में सबसे ज्यादा ट्रेनिंग सर्च में रही. इसमें पंजाब किंग्स का नाम चौथे पायदान पर था. पंजाब के लिए हालिया सीजन अपने IPL इतिहास का सबसे बेस्ट था और इसी कारण वो चर्चा का विषय बने. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ट्रॉफी जीतने के बावजूद इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाई, जो हैरान करने वाली बात है. बता दें कि इसमें दिल्ली कैपिटल्स का नाम भी शामिल है. नीचे टॉप 5 ट्रेनिंग ग्लोबल सर्च टीमों की लिस्ट है:

विज्ञापन
  1. पेरिस सेंट-जर्मन एफसी
  2. एसएल बेनफिका
  3. टोरंटो ब्लू जेस
  4. पंजाब किंग्स
  5. दिल्ली कैपिटल्स

ये भी पढ़ें:- Jasprit Bumrah Birthday: 5 साल की उम्र में पिता को खोया, एक शर्ट-जूते में की प्रैक्टिस, बुमराह कैसे बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज?

पंजाब किंग्स का IPL 2025 में कैसा रहा प्रदर्शन?

IPL मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को खरीदा और नए सिरे से टीम बनाई. लीग स्टेज में पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स टॉप पर रही. उन्होंने 14 में से 9 मैचों में जीत दर्ज की थी. क्वालीफायर 1 में भले ही वो हार गए लेकिन क्वालीफायर 2 में उन्होंने मुंबई इंडियंस को हराया. फाइनल में पंजाब किंग्स के सामने 191 का लक्ष्य था और मैच करीब गया. अंत में पंजाब किंग्स 6 रन से हार गई.

विज्ञापन

अलग लेवल पर है क्रिकेट की लोकप्रियता

गूगल ट्रेंडिंग लिस्ट में अगर सबसे ज्यादा सर्च किए गए स्पोर्ट्स इवेंट के बारे में बात करें, तो फीफा क्लब वर्ल्ड कप नंबर 1 पर था. बता दें टॉप 5 में तीन क्रिकेट टूर्नामेंट शामिल रहे. एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वुमेंस वर्ल्ड कप को जगह मिली. नीचे पूरी लिस्ट है:

  1. FIFA क्लब वर्ल्ड कप
  2. एशिया कप
  3. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
  4. आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप
  5. रायडर कप

ये भी पढ़ें:- सूर्या-अभिषेक नहीं, ये धुरंधर बनाएगा टीम इंडिया को T20 World Cup चैंपियन! पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ