एक-दो या 3 नहीं, आज 5 भारतीय स्टार्स का बर्थडे, बुमराह-जडेजा और कई बड़े नाम शामिल

Indian Cricketers Birthday: आज यानी 6 दिसंबर का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस दिन एक-दो नहीं, बल्कि पांच भारतीय क्रिकेटरों का जन्मदिन है. इनमें से दो खिलाड़ी मौजूदा टीम इंडिया का हिस्सा हैं, जबकि दो स्टार प्लेयर टीम से बाहर चल रहे हैं. वहीं, एक पूर्व खिलाड़ी इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेक्टर भी है.

Jasprit Burmah-Ravindra Jadeja

Jasprit Burmah-Ravindra Jadeja

On This Day 5 Indian Cricketers Birthday: टीम इंडिया आज यानी 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेलने उतरने वाली है. दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं. अब तीसरे वनडे में जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी. वहीं, आज का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए काफी स्पेशल है.

विज्ञापन

दरअसल, आज (6 दिसंबर) एक या दो नहीं, बल्कि आज 5 भारतीय क्रिकेटरों का जन्मदिन है. इसमें से दो खिलाड़ी मौजूदा टीम इंडिया का हिस्सा हैं, जबकि दो स्टार प्लेयर टीम से बाहर चल रहे हैं. वहीं, एक पूर्व खिलाड़ी इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेक्टर भी हैं. तो चलिए जानते हैं आज कौन से 5 भारतीय क्रिकेटर अपना जन्मदिन मना रहे हैं?

विज्ञापन

बुमराह-जडेजा समेत इन भारतीय क्रिकेटरों का बर्थडे

6 दिसंबर का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस दिन पांच भारतीय क्रिकेटरों का जन्मदिन है. टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज अपना आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं. बुमराह का जन्म 6 दिसंबर 1993 को हुआ था. वहीं, धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आज 37 साल के हो गए हैं. जडेजा आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक वनडे मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे और टीम उन्हें सीरीज जीत का तोहफा देना चाहेगी.

इन दोनों के अलावा, आज टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज करुण नायर का भी जन्मदिन है. नायर ने हाल ही टेस्ट टीम में वापसी की थी. उन्होंने अपने पहले टेस्ट शतक को तिहरे में तब्दील किया था. वहीं, भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर का भी आज बर्थडे है. अय्यर फिलहाल चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीसरे वनडे मैच के दौरान पसली में चोट लगी थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Jasprit Bumrah Birthday: 5 साल की उम्र में पिता को खोया, एक शर्ट-जूते में की प्रैक्टिस, बुमराह कैसे बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज?

सेलेक्शन कमेटी में शामिल भारतीय खिलाड़ी का भी जन्मदिन

इन 4 मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों के अलावा, आज सेलेक्शन कमेटी में शामिल पूर्व खिलाड़ी और भारत की पहली टी20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो रहे रुद्र प्रताप सिंह यानी आरपी सिंह का भी आज जन्मदिन है. आरपी सिंह को हाल ही में टीम इंडिया का सिलेक्टर बनाया गया है. वो अपने समय के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिने जाते थे और कई बड़े बल्लेबाज उनका सामना करने से डरते थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ