India vs Pakistan, Women’s Asia Cup 2026: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया महिला टी20 एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत आज यानी 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सिंतबर को होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले में खिलाड़ियों के हैंडशेक को लेकर लगातार चर्चा हो रही है.
भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले सबके मन में यही सवाल है कि क्या महिला एशिया कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ भारत की नो हैंडशक पॉलिसी जारी रहेगी? इस मुद्दे पर अब भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने जवाब दिया है.
भारत-पाकिस्तान नो-हैंडशेड विवाद पर क्या बोले अमोल मजूमदार?
थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने भारत-पाकिस्तान नो-हैंडशेड विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मजूमदार से जब पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हैंडशेक को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल टीम का पूरा फोकस पहले मुकाबले पर है और खिलाड़ी मैदान के बाहर की चीजों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं.
मजूमदार ने कहा, “हम मैदान के बाहर की बातों पर ध्यान नहीं देते. जब हम पाकिस्तान के खिलाफ वह मैच खेलेंगे, तब इस बारे में बात करेंगे. अभी हम कल के मैच पर ध्यान दे रहे हैं. एक समय में एक ही मैच पर फोकस है.”
हरमनप्रीत कौर ने भी नहीं दिया स्पष्ट जवाब
जून 2026 में बर्मिंघम में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप के भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. उससे पहले अक्टूबर 2025 में कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप मुकाबले में भी भारतीय महिला टीम ने इस नीति का पालन किया था. वहीं, जब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से पूछा गया कि पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी हैंडशेक करेंगे या नहीं, तो उन्होंने इस सवाल पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया था. ऐसे में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के व्यवहार पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी.
ये भी पढ़ें- Arg vs Ned: महिला एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन बनी अर्जेंटीना, नीदरलैंड का सपना टूटा
2025 से जारी है नो हैंडशेक नीति
गौरतलब है कि क्रिकेट के मैदान पर भारतीय टीमों का पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने की नीति सितंबर 2025 में मेंस एशिया कप के दौरान शुरू हुई थी. यह फैसला 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया था. उस एशिया कप में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए तीनों मुकाबलों में हैंडशेक नहीं किया था. इनमें दोनों टीमों के बीच खेला गया खिताबी मुकाबला भी शामिल था, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. तब से भारतीय खिलाड़ियों ने सीनियर, महिला और एज-ग्रुप के विभिन्न टूर्नामेंटों में इस प्रोटोकॉल को बरकरार रखा है.
ये भी पढ़ें- ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान की हार तय! इंग्लैंड ने 357 रनों की विशाल बढ़त से कसा शिकंजा
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines