Virat Kohli IND vs PAK: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से टी-20 विश्व कप के हाई-प्रोफाइल मुकाबले में करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों को उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने महामुकाबले में निराश किया। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट हमेशा से ही शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं, लेकिन रविवार को उन्होंने झटका दिया। वह दूसरे ओवर में 3 गेंदों में महज 4 रन बनाकर आउट हो गए।
दूसरे ही ओवर में हो गए आउट
विराट को दूसरे ओवर में नसीम शाह ने ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी गई गेंद पर आउट किया। इस बॉल पर विराट ने कवर पॉइंट के ऊपर से चौका ठोकना चाहा, लेकिन वे बीट हुए और उस्मान खान के हाथों कैच आउट हो गए। विराट के विकेट के बाद भारतीय फैंस में मायूसी छा गई। विराट के आउट होने के बाद अब सवाल सवाल उठने लगे हैं कि क्या विराट कोहली को ओपनिंग में भेजने का निर्णय गलत साबित हुआ?
फेल रहा रोहित का एक्सपेरिमेंट
दरअसल, विराट ने टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 12 साल में हमेशा अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने 2012 से 2024 तक टी-20 इंटरनेशनल के 11 मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ 70.28 के औसत से 492 रन जड़े हैं। खास बात यह है कि ये सभी रन उन्होंने तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं। पहली बार उन्होंने दूसरे स्थान पर बल्लेबाजी की। जहां वे एग्रेसिव सोच के साथ नजर आए और मात खा गए। रोहित शर्मा का ये एक्सपेरिमेंट फेल रहा।
यशस्वी के साथ होनी चाहिए ओपनिंग
विराट के आउट होने के बाद कमेंट्री बॉक्स में बैठे कमेंटेटर भी इस बात को लेकर चर्चा करते नजर आए। जतिन सप्रू ने कहा- तीसरे स्थान पर उतरकर उन्होंने जितने भी मैच खेले हैं, उन्होंने हमेशा एंकर की भूमिका निभाकर टेंपो सेट करने का प्रयास किया है। उनका स्ट्राइक रेट 138 का है। इसलिए हमारा मानना है कि रोहित के साथ यशस्वी जायसवाल को उतारकर लेफ्ट राइट कॉम्बिनेशन होना चाहिए था।
ये भी पढ़ें: विराट-अनुष्का ने कैंसर से जूझ रही लड़की के लिए किया नेक काम, हर्षा भोगले ने किया खुलासा
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भूला…रोहित शर्मा से टॉस के दौरान हुआ ब्लंडर, बाबर आजम की छूट गई हंसी, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: नासाउ की पिच में क्या है गड़बड़? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: मैच से पहले सोशल मीडिया पर लगी मीम्स की झड़ी, नहीं रोक पाएंगे हंसी
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘भारत जीता तो बिकिनी में शेयर करूंगी फोटोज’
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
14 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
35 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
58 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines