India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच रोमांचक मुकाबले के लिए दोनों टीमों के साथ-साथ दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी भी तैयार हैं। ये महामुकाबला आज यानी 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान पहले मैच की हार को भुलाकर इस मैच को जीतकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगा। वहीं, इस मैच से पहले पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान बाबर आजम पर पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा आरोप लगाया है।
उमर अकमल ने बाबर पर लगाया आरोप
बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन उनकी कप्तानी में भी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और न ही टीम कोई आईसीसी ट्रॉफी जीत पाई थी। बाबर आजम पर लगातार आरोप लगता रहता कि वे टीम के लिए नहीं बल्कि खुद के आंकड़े सुधारने के लिए खेलते हैं। वहीं अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर उमर अकमल ने बाबर आजम पर आरोप लगाते हुए कहा कि ” बाबर लगभग पांच साल तक सभी फॉर्मेट में पाकिस्तान टीम के कप्तान रहे और उन्होंने अपनी पसंद और नापसंद के कारण कभी भी बेंच स्ट्रेंथ बनाने की कोशिश नहीं की।”
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: क्या भारत से हारकर सच में बाहर हो जाएगा पाकिस्तान? समझें पूरा समीकरण
आगे उमर अकमल ने कहा कि “उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी और पांच साल तक जब वह कप्तान थे तो उन्होंने कभी भी मजबूत बेंच बनाने की कोशिश नहीं की, क्योंकि केवल अच्छे बैकअप खिलाड़ियों वाली टीमें ही सभी प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती हैं।”
कीवी टीम के खिलाफ खेली थी धीमी पारी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान ने अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ खेला था। इस मैच में कीवी टीम ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 321 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 260 रन पर ढेर हो गई थी। इस मैच में बाबर आजम ने 90 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली थी। बाबर की ये धीमी गति की पारी कहीं न कहीं टीम के लिए हार का कारण बनी थी, इसको लेकर बाबर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: महामुकाबले से पहले लाइव शो में वसीम अकरम ने उड़ाया विराट का मजाक, देखें VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
6 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
19 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
31 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
57 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines