IND vs PAK: महामुकाबले से पहले लाइव शो में वसीम अकरम ने उड़ाया विराट का मजाक, देखें VIDEO वायरल

Virat Kohli: दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का सभी को इंतजार है। इस मैच से पहले पाकिस्तान के महान वसीम अकरम ने विराट कोहली का मजाक उड़ाया है।

Virat Kohli Wasim Akram

Virat Kohli Wasim Akram

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले ब्लॉकबस्टर मुकाबले का इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुड न्यूज है। उनका लंबे समय का इंतजार रविवार को खत्म होने वाला है, जहां दोनों देश एक-दूसरे से चैम्पियंस ट्रॉफी के एक अहम मुकाबले में भिड़ेंगे। इस मैच को लेकर दुनियाभर के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस बड़े मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जहां वो टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का मजाक उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल भारत के पहले मैच के बाद एक पाकिस्तानी टीवी चैनल के पोस्ट-मैच शो में वसीम अकरम से विराट के बारे में बात करने के लिए कहा गया। यहां उन्होंने विराट पर तंज कसा और हंसते हुए जवाब दिया, ‘अगर कोहली के बारे में बात करनी है तो स्टार स्पोर्ट्स देख लें। वो ये नहीं बता रहे हैं कि बाकी खिलाड़ी भी हैं टीम में। वो सिर्फ कोहली की बात कर रहे हैं।’

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए विराट की स्पेशल तैयारी

विराट पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। यही वजह है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से एक दिन पहले तीन घंटे पहले ट्रेनिंग के लिए पहुंच गए। कोहली को असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर के साथ कार में मैदान में एंट्री लेते देखा गया।

विज्ञापन

क्लार्क ने की विराट की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कोहली की अपने खेल को निखारने की इस पहल की जमकर तारीफ की। हालांकि, भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने सुझाव दिया कि कोहली का ट्रेनिंग के लिए जल्दी पहुंचना इस बात का संकेत है कि वह फॉर्म हासिल करने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

विराट का चैम्पियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन

विराट ने अब तक अपने करियर में 13 चैंपियंस ट्रॉफी मैच खेले हैं। इन 13 मैचों में उन्होंने 78.71 की औसत से 551 रन बनाए हैं, जिसमें 5 फिफ्टी शामिल हैं। विराट ने ओवरऑल 298 वनडे मैचों में 57.79 की औसत से 13985 रन बनाए हैं, जिसमें 50 शतक और 73 फिफ्टी शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ