IND vs PAK Rohit Sharma: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में मात दी। रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप के मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 रनों से मुकाबला जीता। हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम शुरू से बैकफुट पर रही। टीम ने 19 ओवर में महज 119 रन ही बनाए। जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी। अब भले ही टीम इंडिया को इस मैच में जीत मिल गई हो, लेकिन फिर भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के कुछ फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। आइए जानते हैं कि वो क्या फैसले हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में चौंकाया।
विराट कोहली ओपनिंग
विराट कोहली 12 साल में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग के लिए आए। हालांकि वह फ्लॉप रहे। कोहली तीन गेंदों में महज 4 रन ही बना सके। पाकिस्तान के खिलाफ अब तक विराट तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी के लिए आते रहे हैं। जिसमें उन्होंने 11 मैचों में 70.28 के औसत से 492 रन बनाए हैं। विराट कोहली को कम से कम पाकिस्तान के खिलाफ उनके परफेक्ट बैटिंग ऑर्डर पर भेजा सकता था, लेकिन रोहित की उन्हें नंबर-2 पर रखने की ये जिद फेल रही।
नंबर 4 पर अक्षर
इसके साथ ही रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल को नंबर-4 पर प्रमोट किया। हालांकि उनका ये एक्सपेरिमेंट भी फेल रहा। अक्षर 18 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का ठोक 20 रन बनाकर आउट हुए। इस बल्लेबाजी क्रम पर सूर्यकुमार यादव आते हैं। उन्हें नंबर-5 पर भेजा गया। सूर्या भी इस मुकाबले में फेल रहे और 8 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित के इस फैसले पर भी सवाल उठ रहे हैं।
कुलदीप यादव बाहर
रोहित शर्मा ने स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को इस मुकाबले से बाहर रखा। जबकि कुलदीप का पाकिस्तान के खिलाफ जबर्दस्त प्रदर्शन है। उम्मीद की जा रही थी कि शिवम दुबे को आराम देकर कुलदीप यादव को लाया जा सकता है, लेकिन स्पिनर को बाहर कर रोहित ने चौंका दिया। कुलदीप ने 6 मैचों में 12 विकेट हासिल किए हैं।
बुमराह ने तीसरे ओवर में की शुरुआत
स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए। उन्हें इतनी देर बाद गेंदबाजी करते देख सब चौंक गए। बुमराह नई गेंद से असरदार साबित होते हैं। वह पहले ही ओवर से टीम इंडिया को सफलता दिला सकते थे, लेकिन रोहित के इस फैसले ने हैरान किया। खास बात यह है कि भारत को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने ही दिलाई। बुमराह ने कप्तान बाबर आजम का विकेट चटकाया। इसके बाद उन्होंने लगातार बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 14 रन देकर कुल 3 विकेट चटकाए। बुमराह ने 19वें ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और एक विकेट निकाला। बहरहाल, टीम इंडिया की इस जीत के बाद भी रोहित शर्मा कुछ सवालों के कटघरे में होंगे।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई टेंशन, क्या रोहित लेंगे बड़ा फैसला?
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भूला…रोहित शर्मा से टॉस के दौरान हुआ ब्लंडर, बाबर आजम की छूट गई हंसी, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: नासाउ की पिच में क्या है गड़बड़? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
18 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
38 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines