India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में चैम्पियंस ट्रॉफी का पांचवां मैच जारी है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। मैच में जैसे ही भारत ने टॉस हारा, वैसे ही उसके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल अब भारत लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाला देश बन गया है, जहां उसने 12वीं बार टॉस हारा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड नीदरलैंड के नाम था, जिसने मार्च 2011 से अगस्त 2013 के बीच लगातार 11 बार टॉस हारा था।
यह अच्छी पिच लग रही है- रिजवान
टॉस जीतने के बाद रिजवान ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह अच्छी पिच लग रही है। हम अच्छा टारगेट रखना चाहते हैं। आईसीसी इवेंट में हर मैच महत्वपूर्ण होता है। हम चीजों को सामान्य रखेंगे। लड़के इन परिस्थितियों से परिचित हैं। हमने यहां अच्छा प्रदर्शन किया है और हम आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। हमने अपना पिछला मैच गंवा दिया था, लेकिन अब यह हमारे लिए अतीत की बात है। टीम में एक बदलाव है, जहां फखर बाहर हैं और इमाम उल हक प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहेंगे।’
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: महामुकाबले से पहले लाइव शो में वसीम अकरम ने उड़ाया विराट का मजाक, देखें VIDEO वायरल
फर्क नहीं पड़ता कि टॉस किसने जीता- रोहित
टॉस के बाद भारतीय कप्तान रोहित ने कहा, ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने टॉस जीता है। यह पिछले मैच जैसा ही लग रहा है और पिच धीमी है। हमारे पास अच्छी बैटिंग यूनिट है, इसलिए हम जानते हैं कि अगर पिच स्लो हुई तो हमें क्या करना होगा। टीम से बल्ले और गेंद से अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है। पिछला मैच हमारे लिए आसान नहीं था। आप दबाव में रहना चाहते हैं और खुद को परखना चाहते हैं।’
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।
पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान में राष्ट्रगान को लेकर गरमाया माहौल, PCB ने ICC पर फोड़ा ठीकरा; मांगा जवाब
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
55 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines