India Defeated Pakistan by 7-1: FIH प्रो लीग 2025-26 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा जारी रखा. भारतीय हॉकी टीम की भिड़ंत 26 जून को पाकिस्तान के खिलाफ लंदन में हुई. इस मैच की शुरुआत में पाकिस्तान ने बढ़त हासिल की लेकिन फिर भारत ने उन्हें वापसी करने का मौका ही नहीं दिया. टीम इंडिया ने एकतरफा तरीके से 7-1 से पाक टीम को पराजित कर दिया. भारतीय टीम इसी के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर आ गई है.
भारत ने 7-1 से पाकिस्तान को हरा दिया
लंदन के ली वैली हॉकी और टेनिस सेंटर में भारत और पाकिस्तान टीम आमने-सामने आई. पहले क्वार्टर में पाकिस्तान के अबू बकर महमूद ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल करते हुए बढ़त हासिल की. दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने वापसी की. सुखजीत सिंह ने 20वें मिनट में ड्रैग-फ्लिक से गोल किया और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल करके स्कोर 2-1 पर ला खड़ा किया.
तीसरे क्वार्टर में हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक से गोल किया और फिर जुगराज सिंह ने भी काउंटर अटैक करके गोल दागा. अभिषेक ने रिवर्स हिट से गोल किया और राज कुमार पाल ने भी गोल दागकर स्कोर 6-1 कर दिया. चौथे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने आखिरी गोल करके 7-1 से मैच खत्म किया और टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा.
ये भी पढ़ें:- फीफा वर्ल्ड कप 2026 में दिखा Virat Kohli का क्रेज, ’18 नंबर’ की जर्सी लेकर स्टेडियम पहुंचा RCB फैन
FIH प्रो लीग 2025-26 में भारत की पाकिस्तान पर दूसरी जीत
भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान का सामना 23 जून 2026 को पहले लेग में किया था. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और भारत ने 4-3 से जीत दर्ज की. रिवर्स लेग में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई. 26 जून को भारत ने पाक पर दूसरी जीत दर्ज की. इसी के साथ भारत ने पाक के खिलाफ एक दशक लंबी जीत की स्ट्रीक को जारी रखा.
ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने तोड़ा जर्मनी का घमंड! 2-1 से चटाई धूल
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
9 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
10 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
25 mins agoSAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
48 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines