India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का सभी को इंतजार है। इस मैच को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तान के मुकाबले भारत को फेवरेट बताया है। उनकी यह टिप्पणी शाहिद अफरीदी द्वारा यह स्वीकार किए जाने के एक दिन बाद आई है कि रिजवान और उनकी टीम कमजोर है क्योंकि उनके पास पहले की तुलना में ज्यादा मैच विनर खिलाड़ी नहीं हैं। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगे।
एक इंटरव्यू में मलिक ने कहा कि भारत को हराने के लिए पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ियों को योगदान देना होगा। उन्होंने बताया कि वनडे में व्यक्तिगत प्रतिभा काम नहीं आएगी। उनके मुताबिक, कम से कम तीन-चार खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा, जिसमें दो बल्लेबाज और गेंदबाज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: WPL 2025: जीत के बाद भी टॉप पर नहीं पहुंची मुंबई इंडियंस, ऐसा है पॉइंट्स टेबल का हाल
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं निश्चित रूप से कहूंगा कि इस मैच के लिए भारत फेवरेट है। दूसरी तरफ अगर आप दुबई की पिच को देखें तो पाकिस्तान के किसी भी बल्लेबाज का एक शतक आपको अच्छे स्कोर तक पहुंचा सकता है। यह स्टेडियम ऐसा है कि 270 से ऊपर के किसी भी स्कोर का बचाव किया जा सकता है। हमें ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो रन बना सके या अच्छी गेंदबाजी कर सके। इससे नतीजा बदल सकता है।’
बता दें कि शोएब मलिक से पहले पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी इस मैच के लिए भारत को फेवरेट बताया था। उन्होंने कहा था, ‘अगर हम मैच विनर्स की बात करें तो मैं कहूंगा कि भारत के पास पाकिस्तान के मुकाबले ज्यादा मैच विनर्स हैं। मैच विनर वह होता है जो अकेले दम पर मैच जिताना जानता हो। अभी पाकिस्तान में हमारे पास ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं। भारत की ताकत उसका मिडिल और लोअर ऑर्डर है, जो उसे मैच जिताता रहा है। हम लंबे समय से खिलाड़ियों को मौके दे रहे हैं, लेकिन कोई भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। कुछ ने कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन हमारे पास ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो एक साल, दो साल या 50-60 मैचों तक अपने प्रदर्शन को बरकरार रख सकें। यहीं पर हम भारत के मुकाबले थोड़े कमजोर हैं।’
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ एक्टिव भारतीय क्रिकेटर्स में किसके नाम सबसे ज्यादा रन, इस नंबर पर हैं बाबर
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
4 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
55 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines