IND vs PAK Rohit Sharma Press Conference: टीम इंडिया 9 जून रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप का हाई-प्रोफाइल मुकाबला खेलने के लिए तैयार हो चुकी है। ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां टीम इंडिया पहले ही आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला जीत चुकी है। हालांकि इस मैच के दौरान पिच ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को झटका दिया। रोहित पिच पर असामान्य उछाल के चलते चोटिल हो गए थे। वहीं ये भी सामने आया कि रोहित प्रैक्टि्स करते हुए दोबारा चोटिल हुए। जबकि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी चोट लगने की बात सामने आई। हालांकि शनिवार को प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में रोहित ने इन सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश की।
टीम के लिए योगदान पहले
आयरलैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप के उद्घाटन मैच के दौरान चोट लगने पर रोहित ने कहा- हम कठिन क्षणों में भी कामयाब होते हैं। इंजरी या झटके दूसरे स्थान पर हैं। टीम के लिए योगदान पहले मायने रखता है। वहीं पिच के बारे में रोहित ने कहा- हम जिस पिच से निपटेंगे, वह अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का हिस्सा है। हमें गाबा में भी इसी तरह की पिच का सामना करना पड़ा था। उस दौरान हमें काफी चोटें लगी थीं, लेकिन हमारे लिए विश्व कप से बड़ा कुछ नहीं हो सकता।
पाकिस्तान को कम नहीं आंका जा सकता
रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ दबाव के बारे में कहा- वह पिछले विश्व कप में जिम्बाब्वे से उलटफेर का शिकार हुए थे, लेकिन फिर फाइनल तक पहुंचे। ऐसे में हम उन्हें हल्के में नहीं ले रहे। कोई भी टीम किसी भी दिन किसी भी टीम को हरा सकती है। इसलिए आप रिलेक्स नहीं कर सकते।
क्यूरेटर भी कंफ्यूज
न्यूयॉर्क की पिचों पर रोहित ने कहा- ये विकेट चुनौतीपूर्ण हैं। क्यूरेटर भी कंफ्यूज हैं कि ये कैसा व्यवहार करेंगी। टीम इंडिया 8 बल्लेबाजों के साथ क्यों खेल रही है? इस सवाल के जवाब में रोहित ने कहा- इसकी एक वजह है। ऋषभ पंत तीन नंबर पर बल्लेबाजी क्यों कर रहे हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- मैंने पंत को IPL में पहले कुछ मैच खेलते हुए देखा, तभी मैंने मन बना लिया। उसका जवाबी हमला करने का कौशल टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा। यही वजह है कि हम यशस्वी को नहीं खिला सकते। उनके पास हरफनमौला खेल है। सलामी बल्लेबाजों के अलावा किसी भी अन्य बल्लेबाजी की स्थिति तय नहीं है। जब तक कि यह सुपर ओवर न हो।
ये भी पढ़ें: NED vs SA: कौन हैं ओटनील बार्टमैन? World Cup में नीदरलैंड की उड़ा डालीं धज्जियां
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: न्यूयॉर्क के मौसम पर आया बड़ा अपडेट, बारिश से धुला मैच तो दोनों टीमों को कितना नुकसान?
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मेरी लाइफ का बेस्ट मैच…मोहम्मद शमी बोले- उसे नहीं भूल सकता
ये भी पढ़ें: World Cup में भारत-पाक मैच की टिकट सबसे महंगी, ICC वेबसाइट पर सस्ती उपलब्ध नहीं!
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: साइकिल से भागे बाबर, SUV से आए विराट…भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मजेदार मीम वायरल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
36 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
56 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines