हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK मैच से पहले ‘No Handshake’ विवाद पर भड़के संजय मांजरेकर, फैंस ने दिया करारा जवाब

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (15 फरवरी) भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने वाली हैं और ऐसे में फिर से नो हैंडशेक विवाद चर्चा में है. इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भारत की आलोचना करते हुए एक विवादित बयान दिया, जिसपर भारतीय क्रिकेट फैंस ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई है.

विज्ञापन
India vs Pakistan

India vs Pakistan T20 World Cup 2026, Sanjay Manjrekar: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले एक नया विवाद शुरू हो गया है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ‘नो हैंडशेक’ नीति पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इसे बेवकूफी और एक बड़े क्रिकेटिंग नेशन के लिए अनुचित बताया. मांजरेकर के इस बयान पर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है और गुस्साए भारतीय फैंस ने उन्हें करारा जवाब दिया है.

‘नो हैंडशेक’ विवाद पर भड़के संजय मांजरेकर

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में हुए तीन मैचों में ‘नो हैंडशेक’ विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद कई टूर्नामेंटों भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया. वहीं, अब जब भारत-पाकिस्तान की टीमें टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ने वाली हैं तो ‘नो हैंडशेक’ विवाद चर्चा में है.

इस पर संजय मांजरेकर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जिससे माहौल गर्मा गया. उन्होंने लिखा, “यह ‘नो हैंडशेक’ भारत के द्वारा शुरू की गई बेकार चीज है. यह हमारे जैसे देश पर अच्छा नहीं लगता. या तो आप खेल भावना के तहत खेलो, वरना खेलो ही मत.”

विज्ञापन

भारतीय फैंस ने दिया करारा जवाब

हालांकि, संजय मांजरेकर का यह बयान भारतीय क्रिकेट फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उनका गुस्सा फूट पड़ा. कई लोगों ने ऐसे कमेंट किए कि सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. कुछ फैंस ने पाकिस्तान के पुराने आतंकी हमलों तक का जिक्र कर दिया. वहीं, कुछ पाकिस्तानी फैंस मांजरेकर के ट्वीट को सपोर्ट करने लगे.

कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी मिलाएंगे हाथ?

दरअसल, पाकिस्तान ने हाल ही में आईसीसी के सामने भारत के खिलाफ मैच खेलने का फैसला करते समय कुछ शर्तें रखी थीं. उनमें से एक थी कि मल्टीनेशन टूर्नामेंट में खिलाड़ी हाथ मिलाएं. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी कोलंबो में हाथ मिलाते नजर आ सकते हैं. ऐसे में टॉस के वक्त सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा को एक-दूसरे का हाथ मिलाते देखना काफी दिलचस्प रहेगा.

विज्ञापन

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ‘नो हैंडशेक’ विवाद पर सीधे जवाब देने से बचते नजर आए. उन्होंने कहा, “24 घंटे का इंतजार कीजिए. हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं.” वहीं, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि क्रिकेट हमेशा खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए. उनकी टीम पारंपरिक हैंडशेक के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK मुकाबले में ये खिलाड़ी बनेगा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, रिकी पोंटिंग ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola