No Handshake in IND W vs PAK W Match: भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच वर्ल्ड कप 2025 में मैच हो रहा है. एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के पुरुषों ने पाकिस्तान को तीन हार थमाई थी. अब महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी पाकिस्तान को औकात दिखाई है. उन्होंने पाक कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया. एशिया कप का नो हैंडशेक विवाद अब महिला वर्ल्ड कप में भी आ गया है. कहा जा सकता है कि एक बार फिर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सरेआम बेइज्जत कर दिया है.
वर्ल्ड कप में भी नहीं हुआ हैंडशेक
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैच हुए. तीनों ही मुकाबलों में टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाक कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया. मैच के बाद भी दोनों टीमों का हैंडशेक नहीं हुआ. इसके बाद पाकिस्तान की काफी बेइज्जती हुई. अब ये हैंडशेक विवाद महिला वर्ल्ड कप 2025 का भी हिस्सा बन गया है. भारत की महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाक टीम की लीडर फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया. सिक्का उछालने के बाद उन्होंने सना से मुंह मोड़ लिया.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- ‘वो टीम इंडिया में क्यों हैं?’, इस खिलाड़ी के सिलेक्शन पर तिलमिलाए दिग्गज, गंभीर-अगरकर को लताड़ा!
---विज्ञापन---
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीता और उन्होंने गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता मिला. फातिमा ने बताया कि कोलंबो ने हो रहे इस मैच में पिच में नमी है और इसी का फायदा वो पहले गेंदबाजी करके उठा सकते हैं. फातिमा ने भले ही ये फैसला ले लिया है लेकिन भारत की महिला टीम का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है. टीम इंडिया उनके पहले गेंदबाजी करने के प्लान को फेल कर सकती है.
---विज्ञापन---
IND W vs PAK W: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी.
---विज्ञापन---
पाकिस्तान की प्लेइंग 11: मुनीबा अली, सदफ शमास, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- IND W vs PAK W Live Score: टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू, प्रतिका रावल-स्मृति मंधाना क्रीज पर मौजूद