हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: MCA अध्यक्ष अमोल काले का निधन, स्टेडियम से निकलने के बाद आया हार्ट अटैक

Amol Kale Death: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले का निधन हो गया है। न्यूयॉर्क में भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया।

विज्ञापन
Amol Kale Death

Amol Kale Death: क्रिकेट जगत को बड़ा झटका लगा है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, अमोल काले न्यूयॉर्क में रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप का मैच देखने गए थे। वह मैच देखने के बाद अपने सहयोगियों के साथ स्टेडियम से निकले। तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके साथ एमसीए सचिव अजिंक्य नाइक और शीर्ष परिषद के सदस्य सूरज समत साथ थे।

दो साल पहले MCA अध्यक्ष चुने गए थे अमोल काले

अमोल काले को संदीप पाटिल के बाद एमसीए अध्यक्ष चुना गया था। अक्टूबर 2022 में उन्होंने ये जिम्मेदारी संभाली थी। उन्हें मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन में कई पहल के लिए पहचान मिली। इसमें अगले सेशन से मुंबई सीनियर मेंस टीम के खिलाड़ियों की मैच फीस को दोगुना करने का फैसला शामिल है। यानी बीसीसीआई की ओर से मेंस टीम के खिलाड़ियों को दी जाने वाली मैच फीस के बराबर ही मुंबई के खिलाड़ियों को मैच फीस मिलेगी। अमोल काले के इस फैसले की काफी सराहना की गई थी।

जितेंद्र आह्वाड ने की निधन की पुष्टि

महाराष्ट्र में विपक्ष के उपनेता जितेंद्र आह्वाड ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। आह्वाड ने एक्स पर लिखा- मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले के निधन की दुखद खबर सुनी। वह अच्छे संगठनकर्ता और क्रिकेट प्रेमी थे। तुम्हारी यह उम्र दुनिया को अलविदा कहने की नहीं थी। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

विज्ञापन

एंटरप्रेन्योर थे अमोल काले  

अमोल काले का जन्म नागपुर में हुआ था। वह लगभग एक दशक से मुंबई में ही रह रहे थे। उनकी पहचान एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर रही। अमोल काले तिरुपति के तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) में ट्रस्टी भी थे। उन्होंने मुंबई में कई तरह के कारोबार शुरू किए। अमोल को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता था। एमसीए अध्यक्ष के साथ ही अमोल काले इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के को-प्रमोटर भी थे। यह एक टेनिस-बॉल फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है।

घरेलू सर्किट की सफलता का श्रेय

अमोल काले के कार्यकाल के दौरान वानखेड़े ने विश्व कप 2023 के मुकाबलों की मेजबानी की थी। इसमें भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुआ सेमीफाइनल मुकाबला भी शामिल है। उनके नेतृत्व में घरेलू क्रिकेट सर्किट की सफलता का श्रेय दिया जाता है। मुंबई ने हाल ही में 2023-24 में रणजी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ’10 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं, उन्हें नहीं सिखा सकता’…’, इन 3 बल्लेबाजों पर फूटा पूर्व दिग्गज का गुस्सा 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: स्कॉटलैंड ने बढ़ाई चैंपियन इंग्लैंड की टेंशन, विश्व कप में एक और बड़ा उलटफेर! 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: क्या सिराज ने जानबूझकर मारी थी रिजवान को गेंद? Viral हो रहा वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola