Roman Reigns की जिंदगी में आया भूचाल! WWE रिंग में भाई ने दिया बड़ा धोखा, ब्लडलाइन की स्टोरी में नया मोड़

WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. वहां पर रोमन रेंस ने भी एंट्री की. हालांकि, ये शो उनके लिए बिल्कुल भी बढ़िया नहीं रहा. उन्हें मेन इवेंट में धोखा मिला. साथ ही साथ उनके ऊपर खतरनाक हमला भी किया गया.

WWE
1 / 6

Roman Reigns: 2026 अभी तक WWE के लिए बढ़िया रहा है. उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद रेसलमेनिया में चैंपियन बने. रेंस लगातार एक्टिव हैं और फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं. रेड ब्रांड के एपिसोड में इस हफ्ते उन्हें बड़ा धोखा मिला है. ब्लडलाइन के बड़े ड्रामे में उन्हें मार भी खानी पड़ी. उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी. रेंस को देखकर फैंस भी चौंक गए थे. WWE ने नई कहानी लाकर और उत्साह बड़ा दिया है. आइए आपको बताते हैं कि रेंस के साथ क्या हुआ. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सोलो सिकोआ को मिली हार

सोलो सिकोआ को मिली हार2 / 6

आप सभी जानते हैं कि सोलो सिकोआ पहले ब्लडलाइन का हिस्सा थे. पिछले हफ्ते जे उसो और उनका रेड ब्रांड में मैच हुआ था. वहां पर जे ने शर्त रखी थी कि अगर सोलो हार गए तो उन्हें ब्लडलाइन में आना होगा. जे ने कहा था कि उन्हें रेंस के हवाले कर दिया जाएगा. सिकोआ इस शर्त को मान गए थे. मुकाबले में सोलो को हार का सामना करना पड़ा था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

Raw में हुई बेइज्जती

Raw में हुई बेइज्जती3 / 6

Raw के एपिसोड में रोमन रेंस ने मेन इवेंट में सोलो सिकोआ को  बुलाया. उन्होंने सिकोआ की जमकर बेइज्जती की. फाटू ने सिकोआ पर अटैक करके उन्हें घुटनों के बल पर बिठाया. रेंस ने द उसोज़ को उला-फाला पहनाई. रेंस लगातार सोलो की बेइज्जती भी कर रहे थे. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस पर हुआ हमला

रोमन रेंस पर हुआ हमला4 / 6

सोलो सिकोआ को बचाने के लिए एलए नाइट आए. रोमन ने उन्हें सुपरमैन पंच मार दिया. इसके बाद नाइट को उसोज़ ने पकड़ा. रेंस ने सोलो से नाइट को मारने के लिए कहा. सोलो ने रोमन को समोअन स्पाइक मारकर उन्हें धोखा दे दिया. इसके बाद उन्होंने उसोज़ की हालत भी खराब की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एलए नाइट ने लगाया बीएफटी

एलए नाइट ने लगाया बीएफटी5 / 6

रोमन रेंस की हालत इस बार खराब हो गई. वो एलए नाइट को स्पीयर मारने गए लेकिन उन्हें बीएफटी मूव पड़ गया. नाइट और सिकोआ ने इसके बाद हाथ मिलाया. दोनों का दबदबा देखने को मिला. उसोज़ और रोमन की हेकड़ी दोनों स्टार्स ने निकाल दी. (Photo: WWE.com)

जेकब फाटू ने नहीं दिया साथ

जेकब फाटू ने नहीं दिया साथ6 / 6

रोमन रेंस और द उसोज़ को मार पड़ी और जेकब फाटू उन्हें देखते रहे. दरअसल शुरुआत में नाइट के ऊपर फाटू ने हमला कर दिया था. तब रेंस ने उन्हें इसके लिए मना कर दिया. रेंस ने कहा कि वो खुद अकेले ही सब चीजें करेंगे. फाटू ने उनके आदेश का पालन किया. उन्होंने रेंस और उसोज़ का साथ नहीं दिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन