हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला? जानें कहां और कैसे देखें लाइव

IND vs PAK Live Streaming: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला रविवार, 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है. यहां जानिए आप इस हाई वोल्टेज मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन
IND vs PAK, Women's T20 World Cup 2026 (Image generated by AI)

Women’s T20 World Cup 2026, IND vs PAK Live Streaming: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है. 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड की मेजबानी में खेले जाने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम पहली बार T20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी.

भारत-पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार, 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस महामुकाबले का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आपको बताते हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और आप इसे कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की महिला टीमों के बीच यह मुकाबला 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों टीमों की कप्तान शाम 6:30 बजे मैदान पर उतरेंगी. भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि पाकिस्तान की अगुवाई फातिमा सना करेंगी. टीम इंडिया इस मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत करना चाहेगी.

विज्ञापन

कहां देखें IND vs PAK मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. ऐसे में फैंस अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर भी इस महामुकाबले का आनंद ले सकेंगे.

IND vs PAK: हेड टू हेड रिकॉर्ड

महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान की टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं. इनमें से 6 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था. पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है और भारतीय टीम एक बार फिर जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 10 साल की उम्र में धमाका! भाई आशीर्वाद के शतक पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल

IND vs PAK: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup में वैभव सूर्यवंशी का पुराना रिएक्शन हुआ वायरल, साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बना इसकी वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola