10 साल की उम्र में धमाका! भाई आशीर्वाद के शतक पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से फैंस को हैरान कर रहे हैं और वो टीम इंडिया में भी जगह बना चुके हैं. वैभव के छोटे भाई आशीर्वाद ने भी अब ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी के भाई का धमाका (Image Credit: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09 and AI Generated)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी मात्र 15 साल की उम्र में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से नाम कमा रहे हैं. IPL 2026 में रनों की बारिश करने के बाद उन्हें भारतीय T20I टीम में अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका मिला. वैभव सूर्यवंशी की तरह ही उनके छोटे भाई आशीर्वाद ने भी अपनी बल्लेबाजी से कहर बरपाया है और क्लब क्रिकेट में जोरदार शतक जड़ा है. इसी पर वैभव की भी सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया सामने आई है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने जड़ा शतक

वैभव के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने बिहार में एक लोकल मैच के दौरान शतक जड़ दिया. उन्होंने समस्तीपुर में क्रिकेट अकादमी ताजपुर के लिए खेलते हुए 87 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी खेली. आशीर्वाद ने इसी दौरान 20 चौके और 1 छक्का जड़ा. उनकी इस पारी के दम पर टीम ने 29.5 ओवरों में 234 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने दी भाई को बधाई

वैभव सूर्यवंशी इस समय इंडिया A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के बीच चल रही ट्राई नेशन सीरीज के लिए श्रीलंका में हैं. सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्कोरकार्ड और अपने भाई आशीर्वाद की फोटो शेयर की. इसी बीच उन्होंने आशीर्वाद को शानदार शतक जड़ने के लिए बधाई भी दी. बता दें कि सूर्यवंशी का छोटा भाई अभी 10 साल का है.

आप नीचे वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन देख सकते हैं:

विज्ञापन

जल्द टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है. 15 साल के सूर्यवंशी को यहां अपना डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और फैंस को उम्मीद है कि वो टीम इंडिया के लिए भी कुछ वैसा ही कमाल करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ