Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ और एकबार फिर से टीम इंडिया ने पाक को धूल चटाकर 9वीं बार खिताब पर कब्जा कर लिया. रोमांच से भरे इस मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की. मैच के दौरान और मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल किया.
भारतीय खिलाड़ियों ने अबरार अहमद को किया ट्रोल
इस मैच में अबरार अहमद ने संजू सैमसन को आउट किया था. इसके बाद अबरार ने अपने तरीके से सेलिब्रेशन किया. अक्सर खिलाड़ियों को आउट करने के बाद अबरार अहमद पवेलियन की तरफ इशारा करते दिखते हैं. कुछ ऐसा ही अबरार ने फाइनल में संजू सैमसन के सामने किया. इसके बाद टीम इंडिया ने मैच को जीता और हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा ने संजू सैमसन को सामने खड़ा करके अबरार वाला रिएक्शन किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का बड़ा बयान, बताई शिकस्त मिलने की वजह
जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ को दिखाया आईना
इससे पहले गेंदबाजी के दौरान जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ को आईना दिखाया था. बुमराह के सामने जब हारिस रऊफ बल्लेबाजी करने आए थे तो जसप्रीत ने शानदार यॉर्कर के साथ रऊफ के स्टंप उखाड़ दिए थे. रऊफ को आउट करने के बाद बुमराह ने अपने सेलिब्रेशन से सबका ध्यान खींचा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
टीम इंडिया ने 9वीं बार जीता खिताब
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.1 ओवर में 146 रन बनाए थे. पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा फखर जमां ने 46 रन बनाए थे. टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए थे.
वहीं भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 69 रनों की पारी खेली थी. वहीं शिवम दुबे ने 33 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: फाइनल जीतने के बाद सूर्या ने की पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद, ऐसे उड़ाया सरेआम मजाक
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines