IND vs PAK: फाइनल जीतने के बाद सूर्या ने की पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद, ऐसे उड़ाया सरेआम मजाक

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 में शानदार कप्तानी की और फाइनल में टीम इंडिया को जीत दिला दी. एशिया कप 2025 जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी की बोलती बंद कर दी. उन्होंने पाकिस्तानी पत्रकार का सरेआम मजाक उड़ाया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Cricket News - 2025-09-29T045525.262

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 को अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा और एशिया कप का 9वां खिताब अपने नाम किया। फाइनल जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने, जहां पर उन्होंने कई सवालों का खुलकर जवाब दिया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती भी बंद कर दी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

सूर्या ने की पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद

फाइनल मैच के बाद सूर्यकुमार यादव युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने सूर्या से सवाल पूछा और कहा कि आपने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके अलावा आपने ट्रॉफी सेशन नहीं किया। फिर आपने एक राजनीति प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आप इतिहास के पहले ऐसे कप्तान हैं जो क्रिकेट में साथ लेकर आए हैं।

विज्ञापन

इसका जवाब सूर्यकुमार यादव ने हंसते हुए दिया और कहा कि “गुस्सा हो रहे हो आप, और आगे कहा कि सवाल आपका पता नहीं चला, आपने चार सवाल कर लिए।” यह कहकर सूर्य ने इस सवाल को टाल दिया, जिससे पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद हो गई।

सूर्या ने एशिया कप 2025 मैच फीस डोनेट की

सूर्यकुमार यादव ने इसी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा फैसला करते हुए अपनी मैच फीस को इंडियन आर्मी और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ितों के नाम समर्पित कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन

एशिया कप 2025 की बात करें तो सूर्यकुमार यादव का बल्ला बढ़चढ़ कर नहीं बोला। उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा फाइनल मैच में भी वह 1 रन बनाकर आउट हुए थे, लेकिन उन्होंने शानदार कप्तानी का परिचय पेश करते हुए एशिया कप अपने नाम कर लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ