India vs Pakistan, Fatima Sana Injured: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार, 14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है, जिसका दुनिया भर के क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों ही टीम इस मैच से अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करने जा रही है. लेकिन इस हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गई हैं, जिससे टीम की टेंशन बढ़ गई हैं. फातिमा को घुटने में चोट लगी है, जिसके चलते उनका भारत के खिलाफ मैच में खेलने पर संशय बन गया है.
क्या भारत के खिलाफ खेल पाएंगी फातिमा सना?
क्रिकबज के मुताबिक, शनिवार को नेट सेशन के दौरान फातिमा सना गेंदबाजी कर रही थीं. इसी दौरान आयशा जफर के एक तेज स्ट्रेट ड्राइव शॉट से उनके दाहिने घुटने के नीचे चोट लग गई. इस घटना के बाद पाकिस्तानी कप्तान का भारत के खिलाफ मैच में खेलना संदिग्ध हो गया है. हालांकि, फातिमा की चोट कितनी गंभीर है, इसे लेकर अभी तक पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि, चोट लगने के बाद सना काफी दर्द में दिखीं, जिससे उनके मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है.
पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना अब तक 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने 715 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 139.64 का रहा है. एक ऑलराउंडर के रूप में फातिमा ने गेंदबाजी में भी प्रभाव छोड़ा है और 48 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका इकॉनमी रेट 7.53 का है, जो टी20 क्रिकेट में उनकी उपयोगिता को दर्शाता है. ऐसे मं अगर वह भारत के खिलाफ मुकाबले से बाहर होती हैं तो यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. टीम और फैंस दोनों यही उम्मीद कर रहे होंगे कि चोट ज्यादा गंभीर न हो और कप्तान टूर्नामेंट के पहले मैच में मैदान पर उतरें.
ये भी पढ़ें- भारत के ‘नए स्टार’ का इंग्लैंड में जलवा, डेब्यू मैच में 3 विकेट लेकर लूटी महफिल
IND W vs PAK W: किसका पलड़ा है भारी?
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच टी20 रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 13 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ दो में जीत नसीब हुई हैं.
IND W vs PAK W: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.
पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में अटक गया डेब्यू! कारण जानकर आपके उड़ जाएंगे होश
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines