IND vs PAK: जिम्बाबर...जिम्बाबर, स्टेडियम से निकलते ही बाबर आजम को फैंस ने किया परेशान, वीडियो वायरल

Babar Azam Zimbabar: IND vs PAK मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम फैंस के निशाने पर आ गए हैं। उन्हें फैंस ने जमकर चिढ़ाया।

Babar Azam IND vs PAK

Babar Azam IND vs PAK

Babar Azam Zimbabar: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को न्यूयॉर्क में खेले गए टी-20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में PAK टीम को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कप्तान बाबर आजम को सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक लगातार ट्रोल किया जा रहा है। उन्हें जहां दिग्गजों की तरफ से आलोचना मिल रही है तो वहीं उन्हें चिढ़ाने वाले फैंस भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन

बाबर आजम को किया ट्रोल 

बाबर आजम को ट्रोल करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बाबर मैच के बाद जैसे ही टीम के साथ बस में रवाना होने के लिए निकलते हैं, उन्हें फैंस परेशान करने लगते हैं। हालांकि वह इस ट्रोलिंग का कोई जवाब नहीं देते। बाबर अपने बैग छोड़कर तुरंत बस में सवार हो जाते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं। फैंस का कहना है कि किसी भी खिलाड़ी को इस तरह परेशान नहीं करना चाहिए। वहीं कुछ ने कहा है कि बाबर ही असली जिम्बाबर हैं।

विज्ञापन

बाबर आजम को क्यों कहा जाता है जिम्बाबर? 

दरअसल, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को जिम्बाबर कहकर ट्रोल किया जाता रहा है। इसके पीछे की दो वजह सामने आती हैं। कुछ लोग उन्हें जिम्बाब्वे की टीम जैसे सामान्य प्रदर्शन की वजह से ट्रोल करते हैं तो वहीं कुछ का मानना है कि बाबर आजम जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ अपना औसत बेहतर करते हैं। बाबर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में 57.75 के औसत से 693 रन बनाए हैं। इसमें उनका स्ट्राइक रेट 106.12 का है। हालांकि बाबर अप्रैल-मई 2021 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फेल रहे थे। इन अलग-अलग वजहों से उनका नाम जिम्बाबर पड़ गया।

विज्ञापन

फ्लॉप चल रहे हैं बाबर आजम 

आपको बता दें कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इन दिनों फ्लॉप चल रहे हैं। भारत के खिलाफ ओपनिंग करते हुए बाबर 10 गेंदों में 2 चौके ठोक महज 12 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर को पांचवें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने कैच पकड़ पवेलियन भेजा। इससे पहले यूएसए के खिलाफ मुकाबले में वह 44 रन बना सके। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी वह सिर्फ एक अर्धशतक लगा सके। व्यक्तिगत स्कोर और पाकिस्तान की हार के बाद उन पर कई सवाल उठने लगे हैं। पाकिस्तान का अगला मुकाबला कनाडा के खिलाफ है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान की टीम का सफर कैसा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ