Babar Azam Jasprit Bumrah: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद ट्रोल किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उनकी कप्तानी पर भी खतरा मंडरा गया है। बाबर आजम का घमंड टीम इंडिया ने तोड़ा तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में खलबली मच गई। शीर्ष अधिकारी भी इस हार के बाद भड़के हुए हैं। इस बीच चौतरफा घिरे बाबर आजम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह जसप्रीत बुमराह के बारे में स्ट्रेटेजी बनाते वक्त मजे लेते नजर आ रहे थे। अब बाबर को उनके इस वीडियो की वजह से ही ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है…
बाबर आजम- रमीज राजा का वीडियो वायरल
दरअसल, बाबर आजम और पूर्व पीसीबी प्रमुख रमीज राजा का एक वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। जिसमें रमीज राजा एक शो में बाबर आजम से भारत के खिलाफ उनकी स्ट्रेटेजी पूछते नजर आ रहे थे। रमीज राजा इस शो में बाबर आजम से कहते हैं- आइए आपको इंडिया-पाकिस्तान के मुकाबले में न्यूयॉर्क ले चलते हैं। आपने स्टांस लिया है। आपके सामने जसप्रीत बुमराह आ रहा है। आप मुझे ये बताएं कि दो-तीन चीजें क्या करने वाले हैं। जसप्रीत बुमराह ने भागना शुरू कर दिया है…बाबर आजम ने अब क्या सोचा है?
लंबे सांस से तो निकल आए
रमीज राजा कहते हैं- पहले लंबे सांस लेंगे? इस पर बाबर मजे लेते हुए कहते हैं कि लंबे सांस से तो हम निकल आए हैं। इसके बाद शो में सब हंसने लगते हैं। फिर रमीज कहते हैं- बुमराह को दिलवानी है लंबी सांस। चलो जी उसने दो स्लिप लिए हैं। बाबर इस पर उन्हें टोकते हुए कहते हैं- टी-20 में तो नहीं लीं। बाबर इसके बाद मजे लेते हुए जोर से हंसते हैं। इस पर रमीज राजा भी खिलखिलाकर हंसने लगते हैं।
जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा घमंड
अब बारी आती है असली वर्ल्ड कप की। बुमराह ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के खिलाफ स्लिप लगाई। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को फर्स्ट स्लिप में खड़ा किया। 9 गेंदों में 13 रन बनाकर खेल रहे बाबर आजम को बुमराह ने पांचवें ओवर की चौथी गेंद डाली तो बाबर इस पर बीट हुए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप में उड़ गई। यहां खड़े सूर्या ने शानदार कैच पकड़ बाबर को रवाना कर दिया। इस तरह बुमराह और टीम इंडिया के खिलाफ उनका रन बनाने का सपना एक झटके में चकनाचूर हो गया।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अगर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, तो कब होगा मुकाबला?
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, वहाब रियाज पर एक्शन की तैयारी
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: कौन-कौन सी टीम सुपर-8 में कर सकती है प्रवेश? यहां समझें समीकरण
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अब कनाडा से पिटेगा पाकिस्तान? ये 5 खिलाड़ी पड़ सकते हैं भारी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘बाबर आजम को अब कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’ PAK के ही पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तान
3 mins agoIND vs WI: फ्री में कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20I मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
10 mins agoIND vs WI: स्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों पर लगा भारी जुर्माना
20 mins agoIND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच कब और कहां होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
56 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
1 hr agoIND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
2 hrs agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines