'मुझे पाकिस्तान के लिए खेलने में दिलचस्पी नहीं.' दिग्गज क्रिकेटर का शर्मनाक बयान

Shoaib Malik Big Statement: पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार टीम और मैनेजमेंट में भी बदलाव देखने को मिले हैं। अब पूर्व क्रिकेटर ने खुलासा किया है कि टी20 विश्व कप 2024 से पहले उनको पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सेलेक्टर बनने का प्रस्ताव दिया था और उन्होंने उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

pakistan team

pakistan team

Shoaib Malik Big Statement: पाकिस्तान की टीम इन दिनों बांग्लादेश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को बांग्लादेश के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पहले मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 5 पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को सीनियर और जूनियर टीमों का मेंटोर बनाया। जिसमें शोएब मलिक का नाम भी शामिल है। अब शोएब मलिक ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कैसे उनको टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान टीम का चयनकर्ता बनने का ऑफर मिला था।

विज्ञापन

शोएब मलिक ने ठुकराया था सेलेक्टर बनने का ऑफर

दरअसल टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शोएब मलिक को सेलेक्टर बनने का ऑफर दिया था। लेकिन शोएब ने इसको ठुकरा दिया था। मलिक ने कहा कि, हां मुझे टी20 विश्व कप 2024 से पहले चयनकर्ता बनने का प्रस्ताव मिला था। उस वक्त टीम के पास कोई चयनकर्ता नहीं था और पूरी समिति के पास समान अधिकार थे। लेकिन मैं अभी क्रिकेट खेल रहा हूं और मैं उन खिलाड़ियों का कैसे चयन कर सकता हूं, जिनके साथ मैं फिलहाल खेल रहा हूं। मेरी ये समझ नहीं आ रहा है कि आप खेलने के साथ-साथ चयन समिति का हिस्सा कैसे बन सकते हैं?

विज्ञापन

विज्ञापन

शोएब को पाकिस्तान के लिए खेलने में कोई दिलचस्पी नहीं

शोएब मलिक का कहना है कि उनको अब पाकिस्तान के लिए खेलने में कोई दिलचस्पी नहीं है। शोएब मलिक ने कहा कि, मैं अभी सिर्फ एक ही फॉर्मेट में खेलता हूं। आगे भी मैं घरेलू टी20 लीग खेलता रहूंगा। मैं अभी भी घरेलू क्रिकेट खेल सकता हूं। जिससे मैं अपने अनुभव को खिलाड़ियों के साथ शेयर कर सकता हूं। मैं वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुका हूं और मुझे पाकिस्तान की टी20 टीम का हिस्सा बनने में अब कोई दिलचस्पी नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ