IND vs PAK Asian Championship 2025 Match: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हाईवोल्टेज मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को रौंद दिया। इस मैच में भारत के एक खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अंक तालिका में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जबकि, पाकिस्तान की टीम ने दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया।
इस तरह भारत को मिली जीत
एशियाई चैंपियंस लीग के आखिरी मैच में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए लगातार 5वीं जीत हासिल की। मैच के पहले हॉफ में एक गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए 2-1 से ये मैच अपने नाम कर लिया। ये दोनों गोल भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी शूटआउट में दागे।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: रोहित-विराट ने खूब लगाए चौके-छक्के, टीम इंडिया का पहला वीडियो आया सामने
इस दिग्गज खिलाड़ी ने बटोरी सुर्खियां
भारत की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह का अहम योगदान तो रहा ही लेकिन टीम के गोलकीपर कृष्ण पाठक ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। वह पाकिस्तान के खिलाफ गोल पोस्ट पर दीवार की तरह बनकर खड़े रहे। मैच के तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान के पेनल्टी कॉर्नर के दौरान कृष्ण पाठक ने शानदार तरीके से गोल का बचाव किया। उन्होंने भारत के लिए 2 गोल बचाए, जिससे भारत ने मैच में बढ़त बनाए रखी और अंत में 2-1 के अंतर से शानदार जीत हासिल की।
सेमीफाइनल पहुंची दोनों टीमें
पाकिस्तान की ओर से अहमद नदीम ने गोल दागकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई लेकिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को इस मैच में जीत दिलाई। इस जीत के बाद जहां भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए सेमीफाइनल मैच में प्रवेश किया। वहीं, पाकिस्तान की टीम को भी इस टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पाकिस्तान भी इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा 1 सेमी से चूके, डायमंड लीग में मिली सेकेंड पोजिशन, जीता सिल्वर
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
8 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
9 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
10 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
13 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines