IND vs BAN: रोहित-विराट ने खूब लगाए चौके-छक्के, टीम इंडिया का पहला वीडियो आया सामने

IND vs BAN: भारतीय टीम 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने वाली है। टीम इंडिया का कैंप चेन्नई में सज चुका है। सभी खिलाड़ी खूब मेहनत कर रहे हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

IND vs BAN (1)
विज्ञापन

IND vs BAN: भारतीय टीम 19 सितंबर से 2 टेस्ट मैच की सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। पहला मैच चेन्नई में खेला जाना है, जबकि दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। भारतीय टीम का कैंप चेन्नई में लग चुका है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम चेन्नई में खूब पसीने बहा रही है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं बांग्लादेश की टीम रविवार को चेन्नई पहुंचने वाली है।

भारतीय टीम ने बहाए खूब पसीने

चेन्नई टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि टीम के सभी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे है। इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर भी खिलाड़ियों के साथ रणनीति बनाते हुए नजर आ रहे है। कुलदीप यादव आर अश्विन नेट पर गेंदबाजी कर बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए हुंकार भर रहे है। नए बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में तेज गेंदबाजों ने भी खूब अभ्यास किया। अफ्रीकी दिग्गज ने भी टीम के खिलाड़ियों को खास सलाह दी।

विज्ञापन

रोहित-विराट ने भी की बल्लेबाजी

चेन्नई टेस्ट से पहले विराट कोहली भी अभ्यास सत्र के दौरान खूब पसीने बहाते हुए देखे गए। कोहली लंबे समय बाद टेस्ट में वापसी कर रहे है। साल 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली हिस्सा नहीं ले पाए थे। उन्होंने निजी कारणों से आराम मांगा था। हालांकि अब वो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके लिए वो नेट पर खूब बल्लेबाजी करते हुए भी देखे गए। वहीं रोहित शर्मा ने भी नेट पर बल्लेबाजी की। इस दौरान हिटमैन ने चौके और छक्के लगाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ