IND vs PAK Match: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मैच में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाते हुए 2-1 के अंतर से जीत दर्ज की। हालांकि भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें पहले से ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी थी। ऐसे में इस मैच में मिली हार के बावजूद पाकिस्तान को कोई भी नुकसान नहीं हुआ। अब दोनों टीमों का फाइनल मैच में फिर से आमना-सामना हो सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं ये मुकाबला कब हो सकता है और इसमें किस टीम का पलड़ा भारी रहेगा।
सेमीफाइनल में साउथ कोरिया से भिड़ेगा भारत
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 की सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो चुकी हैं। लीग के आखिरी मैच में मेजबान चीन ने जापान को हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। टूर्नामेंट में चीन, भारत, पाकिस्तान और साउथ कोरिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला साउथ कोरिया से तो पाकिस्तान का मैच चीन से खेला जाएगा।
भारत-पाकिस्तान में हो सकता है फाइनल मैच
हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम इंडिया ने अजेय रहते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए सेमीफाइनल मैच में साउथ कोरिया को हराना होगा। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम भी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम को एकमात्र हार भारत से मिली है। पाकिस्तान ने लीग के मैच में चीन को 5-1 से हराया था ऐसे में अगर वह सेमीफाइनल में भी चीन को हरा देता है तो भारत पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच खेला जा सकता है।
ये भी पढ़ें: फ्लॉप होने के बाद घातक फॉर्म में लौटे संजू सैमसन, तूफानी बल्लेबाजी से गेंद का खोल दिया धागा, देखें वीडियो
कब होगा फाइनल मैच, कैसे और कहां देख सकेंगे
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 का फाइनल मैच 17 सितंबर को चीन में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार शाम के 4 बजे ये मैच खेला जाएगा। भारत में इस मैच को Sony LIV पर देखा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबा छक्का किसने मारा? अब तक नहीं टूट पाया रिकॉर्ड
किसका पलड़ा भारी
भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीम ने इस टूर्नामेंट में लाजवाब प्रदर्शन किया है। भारत ने जहां लीग के मैच में चीन को 3-0, जापान को 5-1, मलेशिया को 8-1 और पाकिस्तान को 2-1 से हराया है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला है। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने भी साउथ कोरिया और मलेशिया के साथ मैच ड्रॉ खेला है, जबकि जापान को 2-1 और चीन को 5-1 के अंतर से हराया है। टीम को एकमात्र हार भारत से मिली है। भारत और पाकिस्तान के पुराने रिकॉर्ड को देखा जाए तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। टीम ने ड्रॉ खेले थे। पाकिस्तान ने मलेशिया और साउथ कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था, जबकि टीम ने जापान को 2-1 और चीन को 5-1 के अंतर से हराया था।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: गुजरात टाइटंस से कट सकता है इस दिग्गज खिलाड़ी का पत्ता, 2 साल से कर रहा है फ्रेंचाइजी को मायूस!
संबंधित खबरें
हारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
4 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
18 mins agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
55 mins agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
58 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
1 hr ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
1 hr agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
1 hr agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
2 hrs agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
2 hrs agoपाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines