Rishabh Pant Injury: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी। दोनों टीमें अब पुणे में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की उपलब्धता पर संदेह के बादल छाए हुए हैं। उन्हें बेंगलुरु टेस्ट के दौरान घुटने में चोट लग गई थी, जिसके चलते ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला था। बताया जा रहा है कि पुणे में उनके खेलने को लेकर टीम मैनेजमेंट जल्द ही फैसला ले सकती है। पंत अगर दूसरा टेस्ट नहीं खेले, तो टीम उनकी जगह ध्रुव जुरेल को मौका दे सकती है।
जुरेल ने अब तक भारत के लिए 3 टेस्ट मैचों में 63.33 की बढ़िया औसत से 190 रन बनाए हैं। उन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ 90 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी इस पारी के बाद कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने उनकी तारीफ की थी। टेस्ट के अलावा जुरेल ने दो टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ छह रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 Emerging Asia Cup: पॉइंट्स टेबल में हुआ बदलाव, सेमीफाइनल के लिए एक टीम लगभग तय!
ध्रुव जुरेल को मिल सकता है मौका
जुरेल पहले से ही टीम में हैं तो उन्हें पंत के ना होने पर विकेटकीपर के तौर पर भी टीम में जगह मिल जाएगी। भारत के पास केएल राहुल को भी खिलाने का मौका है, जो जरूरत पड़ने पर विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। लेकिन उनके साथ दिक्कत यह है कि उनका पहले मैच में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वो दोनों ही पारी में सस्ते में आउट हो गए। पिछले मैच में खराब प्रदर्शन और शुभमन गिल की वापसी की सूरत में राहुल की दूसरे टेस्ट में जगह मुश्किल नजर आ रही है। उन्हें जगह टीम सरफराज खान को मौका दे सकती है, जिन्होंने बेंगलुरु में शानदार प्रदर्शन करते हुए 150 रनों की पारी खेली थी।
24 अक्टूबर से शुरू होगा दूसरा टेस्ट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पुणे में 24 अक्टूबर से शुरू होगा। पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए अब दोनों मैच जीतने होंगे। भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से भी यह सीरीज काफी अहम है। टीम को अगर इसके फाइनल में जगह बनानी है तो उसे दोनों मैच जीतने जरूरी हैं।
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड के टी-20 वर्ल्ड चैम्पियन बनने पर ICC ने शेयर की रोहित शर्मा की तस्वीर, जानें इसकी वजह
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
30 mins agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
52 mins agoडेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
1 hr agoवैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा
2 hrs agoवैभव-अभिषेक के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
2 hrs agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
4 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
4 hrs agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines