India vs New Zealand, Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसमें टीम इंडिया ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है. टी20 सीरीज के समाप्त बाद दोनों टीमें 5 मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी. 4 नवंबर से शुरू होने वाली इस वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जमकर तैयारी कर रहे हैं. कोहली मुंबई में नेट्स प्रैक्टिस में खूब पसीना बहा रहे हैं. इसी बीच कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेट्स पर दमदार शॉट्स लगाते दिखाई दे रहे हैं.
विराट कोहली ने नेट्स में लगाए जबरदस्त शॉट्स
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम है. इस सीरीज में टीम इंडिया के दो सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर साथ में खेलते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाल मचाने के लिए कोहली ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है.
37 वर्षीय कोहली मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में जमकर बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे हैं. उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर्स की गेंदों पर अभ्यास किया और तेज गेंदबाजों पर जोरदार शॉट्स लगाए. इस दौरान कोहली काफी जोश और लय में नजर आए, जिसे देखकर कह सकते हैं कि वह कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के लिए बेताब हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कोहली के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड
विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 36 वनडे मैचों में 57.48 की शानदार औसत से कुल 1897 रन बनाए हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (1971) को पीछे छोड़कर कीवी टीम के खिलाफ वनडे वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. इसके साथ ही कोहली सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 वनडे रन भी पूरे कर सकते हैं. इससे पहले वह वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ यह कमाल कर चुके हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने 7 वनडे शतक लगाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक हैं. कोहली अब तक टेस्ट में 30, वनडे में 55 और टी20 इंटरनेशनल में एक शतक समेत कुल 86 शतक लगा चुके हैं और वह आने वाले सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक पूरे कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: तीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं अर्शदीप सिंह, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले गेंदबाज
4 नवंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंग्टन में होगा, जबकि तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा. इसके बाद चौथा मैच 13 नवंबर और 5वां मुकाबला 15 नवंबर को माउंट मॉन्गनुई में खेला जाएगा.
- पहला वनडे: 4 नवंबर – ऑकलैंड
- दूसरा वनडे: 7 नवंबर – वेलिंग्टन
- तीसरा वनडे: 10 नवंबर – हैमिल्टन
- चौथा वनडे: 13 नवंबर – माउंट मॉन्गनुई
- पांचवां वनडे: 15 नवंबर – माउंट मॉन्गनुई
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मैच कब और कहां खेला जाएगा? नोट कर लें पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
27 mins agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
41 mins agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
1 hr agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
2 hrs agoIND और NZ के बीच तीसरा T20I मैच कब-कहां खेला जाएगा? नोट कर लें शेड्यूल
2 hrs agoतीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
3 hrs agoअभिषेक बने एक साल में 1000 से ज्यादा T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर
3 hrs agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
4 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines