हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड, आंकड़े कर देंगे हैरान

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 अक्टूबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. 2-0 से आगे चल रही टीम इंडिया इस मैच में सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इससे पहले यहां जानिए हेनरी स्टेडियम में कैसा रहा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैसा रहा है

विज्ञापन
वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में होगा भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी20I मैच (PIC Credit- ANI)

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी20 मैच में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने पर होगी. हालांकि, हेनरी स्टेडियम के रिकॉर्ड ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. आपको जानकर यह हैरानी होगी कि भारतीय टीम अब तक इस मैदान पर एक भी मैच जीतने में सफल नहीं रही है. मुकाबले से पहले आइए आपको बताते हैं वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैसा रहा है.

वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कैसा रहा है भारत का T20I रिकॉर्ड?

वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में भारतीय टीम का T20I रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. भारत ने हेनरी स्टेडियम में अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इनमें से दो मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मुकाबला टाई रहा. हालांकि, सुपर ओवर में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली थी. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैदान पर 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. ऐसे में इस मैदान पर कीवी टीम को हराना भारतीय खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होगा. भारत को तीसरे टी20 मैच में जीत हासिल करने के लिए इतिहास रचना होगा.

भारत के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका

वेलिंगटन में होने वाला तीसरा टी20 मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों के लिए अहम रहने वाला है. एक तरफ टीम इंडिया लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सीरीज में अपने नाम करना चाहेगी, तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की कोशिश हार के सिलसिले को रोककर सीरीज में वापसी करने की होगी. इस पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है. भारत ने पहले टी20 में कीवी टीम को 4 विकेट से हराया था, जबकि दूसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. अब तीसरे मैच में जीत हासिल कर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, टीम मैनेजमेंट के कदम पर जताई खुशी

IND vs NZ T20I: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, जैकब डफी.

ये भी पढ़ें- IND W vs ZIM W: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola