हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'अगर हम हार जाते तो...' छोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं शुभमन गिल की सांसें? जीत की बाद किया बड़ा खुलासा

IND vs NZ: छोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं शुभमन गिल की सांसें? जीत की बाद किया बड़ा खुलासा
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS मेथड के तहत 4 रनों से जीत दर्ज की. छोटा लक्ष्य होने के बावजूद टीम इंडिया एक समय मुश्किल स्थिति में फंस गई थी. मैच के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस जीत को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
दूसरे वनडे में जीत के बाद शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान (PIC Credit - BCCI/X)

IND vs NZ, Shubman Gill: शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. शनिवार को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के तहत 4 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की. बारिश की वजह से यह मुकाबला 47-47 ओवर का हुआ, जहां भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम को महज 134 रन पर समेट दिया था. जवाब में भारतीय टीम ने 26 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन बना लिए थे, लेकिन तभी बारिश शुरू हो गई और खेल रोक दिया गया. उस समय भारत DLS के निर्धारित स्कोर से आगे था, जिसकी वजह से टीम इंडिया को विजेता घोषित कर दिया गया.

हालांकि, न्यूजीलैंड से मिले 135 रनों के छोटे लक्ष्य के बावजूद कप्तान शुभमन गिल की सांसें अटकी हुई थीं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया एक समय मुश्किल स्थिति में फंस गई थी और सिर्फ 47 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे, जबकि 111 के स्कोर 7 विकेट गिर गए थे. हालांकि, केएल राहुल एक छोर पर टिके रहे और छोटी-छोटी साझेदारियां करके टीम को डीएलएस स्कोर से आगे रखा, जिससे भारतीय टीम को जीत हासिल करने में सफल रही. मैच के बाद गिल ने भी माना कि टीम को लक्ष्य हासिल करने में उम्मीद से ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

‘आसान लक्ष्य लग रहा था, लेकिन लगातार गिरते रहे विकेट’

दूसरे वनडे में जीत के बाद शुभमन गिल ने कहा कि पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. उन्होंने गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड को 130-140 रनों के आसपास रोकना टीम के लिए अच्छी बात रही. हालांकि, उन्हें उम्मीद थी कि इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया जाएगा. गिल ने कहा, “बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. हमने शानदार गेंदबाजी की. एक समय लग रहा था कि यह आसान लक्ष्य होगा, लेकिन हमने लगातार विकेट गंवाए. हालांकि, आखिर में हम जीत हासिल करने में सफल रहे.”

विज्ञापन

गिल ने गुरनूर बरार की जमकर की तारीफ

भारतीय कप्तान ने युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ की. बराड़ को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में महज 30 रन देकर चार विकेट हासिल किए.
गिल ने कहा कि गुरनूर पिछले मैच में भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे. जैसे-जैसे उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का ज्यादा अनुभव मिलेगा, उनकी गेंदबाजी में और निखार आएगा. उनके पास अच्छी गति और उछाल है. अगर वह इसी तरह सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करते रहे तो उनकी प्रतिभा और बेहतर तरीके से सामने आएगी.

युवा गेंदबाजों को गिल ने दिया खास संदेश

टीम के युवा तेज गेंदबाजों को लेकर गिल ने कहा कि उनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल होने की जरूरी खूबियां मौजूद हैं. हालांकि, दबाव में अच्छा प्रदर्शन करना और लगातार मैच खेलकर अनुभव हासिल करना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- प्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी, जानें क्या है पूरा नियम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola