India vs New Zealand Mumbai Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज पहले ही हार चुकी टीम इंडिया इस मैच को जीतकर व्हाइटवॉश की शर्मिंदगी से बचना चाहेगी। अपने घर में भारत बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट में सीम जबकि पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट में स्पिन के खिलाफ कमजोर दिखा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वानखेडे़ की पिच किस तरह बर्ताव करेगी।
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वानखेड़े की पिच रैंक टर्नर के बजाय स्पोर्टिंग होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि पिछले मैच में भारत को कीवी टीम के स्पिन अटैक के सामने संघर्ष करना पड़ा है। वानखेडे़ की पिच पर थोड़ी घास रहेगी, जहां स्पिनरों को मैच के दूसरे दिन से मदद मिलने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि पिच के स्पिन और तेज दोनों तरह के गेंदबाजों के लिए अनुकूल होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: Mumbai Indians की रडार पर धाकड़ अनकैप्ड खिलाड़ी, बल्ले-गेंद से मचा रहा तबाही
सुंदर पर भारी पड़े सेंटनर
पुणे टेस्ट में वॉशिंगटन सुंदर ने 11 विकेट लिए, लेकिन मिशेल सैंटनर के शानदार स्पेल ने उनकी इस सफलता को फीका कर दिया। कीवी ऑलराउंडर ने दोनों पारियों में 13 विकेट लेकर भारत के बैटिंग ऑर्डर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। सीरीज हारने के बाद भारत का टारगेट अब वाइटवॉश से बचना होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर बने रहने के लिए टीम इंडिया को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करने की जरूरत है।
12 साल में पहली सीरीज हारा भारत
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार भारत की घर में पिछले 12 साल में पहली हार है। इस हार के साथ ही टीम का लगातार 18 सीरीज में ना हारने का रिकॉर्ड भी टूट गया। सीरीज जीतने की सूरत में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम के नाम भी बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई, जहां वो भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले कप्तान बन गए।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: KKR को लग सकता है तगड़ा झटका, रिटेंशन लिस्ट में मैच विनर खिलाड़ी की नहीं बन रही जगह
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
6 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
28 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
39 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
45 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines