India Tour of New Zealand 2026: वेस्टइंडीज सीरीज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे. इस दौरे पर 5 टी20I, 5 वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है और 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस दौरे के लिए कुल 37 भारतीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड जाएंगे. हालांकि, हैरान करने वाली बात यह कि इन 37 खिलाड़ियों में से सिर्फ 2 खिलाड़ी ही तीनों फॉर्मेट यानी टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेंगे. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह.
टीम इंडिया के सिर्फ 2 खिलाड़ी खेलेंगे टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज
भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगी. इसके बाद 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज और फिर 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे पर श्रेयस अय्यर टी20 सीरीज के अलावा वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में भी टीम इंडिया का कप्तानी संभालेंगे. वहीं, शुभमन गिन शुरुआती दो वनडे और टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. इस दौरे के लिए कुल 37 खिलाड़ी न्यूजीलैंड जाएंगे, लेकिन सिर्फ 2 प्लेयर्स ही तीनों फॉर्मेट में खेलेंगे.
इसमें ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का नाम शामिल है. नीतीश रेड्डी और कुलदीप को टी20, वनडे और टेस्ट तीनों सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. इससे पहले ये दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे.
तीनों सीरीज में क्यों मिला नीतीश और कुलदीप को मौका?
नीतीश कुमार रेड्डी को वनडे और टी20 के अलावा टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है. इसकी बड़ी वजह न्यूजीलैंड की स्विंग के अनुकूल पिचें हैं, जहां नीतीश रेड्डी अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दे सकते हैं. वह भारत के लिए अब तक 10 टेस्ट मैचों में 396 रन बना चुके हैं और उनके नाम 8 विकेट भी दर्ज हैं.
वहीं, कुलदीप यादव को तीनों सीरीज में इसलिए शामिल किया गया है, क्योंकि वह न्यूजीलैंड की पिचों पर अपनी कलाई की जादू से भारत को बड़ी सफलता दिला सकते हैं. कुलदीप ने न्यूजीलैंड में अब तक खेले 5 वनडे मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं, जबकि एक टी20 इंटरनेशनल मैच में उनके नाम दो विकेट दर्ज हैं. वहीं, वह न्यूजीलैंड में अपना पहला टेस्ट मैच खेलते नजर आएंगे. वह न्यूजीलैंड की धरती पर अपनी फिरकी का कहर बरपाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज सीरीज के बाद अब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? तीनों फॉर्मेट में होंगे कुल 12 मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल
न्यूजीलैंज दौरे के लिए भारत की टी20, वनडे और टेस्ट टीम
भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव.
पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा* और कुलदीप यादव.
चौथे और पांचवें वनडे मैच के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.
भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: रद्द मुकाबले में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, महज 17 गेंदों पर सबसे तेज फिफ्टी ठोक बनाया नया रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
3 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
3 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
4 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
4 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
6 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
6 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines