हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, ग्लेन फिलिप्स के शतक से न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला

IND vs NZ: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ऑकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 260 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 172 रन ही बना सकी.

विज्ञापन
चौथे टी20I में टीम इंडिया को मिली हार (PIC Credit - X/@BCCI)

India vs New Zealand 4th T20I: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ऑकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स के शतक के दम पर 260 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में उतरी भारतीय टीम 9 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी. भारत की ओर से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए. हालांकि, भारतीय टीम पहली ही यह सीरीज अपने नाम कर चुकी है. भारत को लगातार तीन जीत के बाद हार मिली है और इसी के साथ सीरीज 3-1 की हो गई है.

टीम इंडिया को मिली 87 रनों से हार

260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में महज 4 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए. ओवर की दूसरी गेंद पर संजू सैमसन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए, जबकि 5वीं गेंद पर ईशान किशन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद अभिषेक शर्मा 27 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर 22 रन बनाकर आउट हो गए. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए और कोई भी बड़ी पारी नहीं खेलने में सफल नहीं रहा. 86 के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई, जबकि 121 के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए.

हालांकि, तिलक वर्मा ने पारी संभालने की कोशिश की और 35 गेंदों पर 35 रन बनाए, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी. भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी और 87 रनों से मुकाबला हार गई. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने घातक गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए. कप्तान मिचेल सैंटनर और मैथ्यू फिशर ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि एडम मिल्ने को एक सफलता मिली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- T20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास

ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शानदार शतक

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा. उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218.37 का रहा. फिलिप्स के अलावा, माइकल ब्रेसवेल और डेरिल मिचेल ने भी भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली.

विज्ञापन

ब्रेसवेल ने महज 25 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 65 रन ठोक दिए, जबकि मिचेल ने सिर्फ 9 गेंदों में 24 रन बनाए. वहीं, फिन एलेन ने भी 17 गेंदों में 31 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. भारत की ओर से मयंक यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें- U19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, द्रविड़ और सहवाग के बेटों को मिला मौका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola