हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: मिचेल सेंटनर ने रचा इतिहास, T20I में भारत के खिलाफ 2 बार चार विकेट हॉल लेने वाले बने पहले गेंदबाज

IND vs NZ: न्यूजीलैंड को भले ही दूसरे टी20 मुकाबले में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ इतिहास रच दिया. सेंटनर T20I क्रिकेट में भारत के खिलाफ एक से ज्यादा बार 4 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं.

विज्ञापन
मिचेल सेंटनर ने दूसरे टी20 में झटके 4 विकेट (PIC Credit - ANI)

IND vs NZ, Mitchell Santner: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 181 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. हालांकि, इस मुकाबले में भले ही न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ इतिहास रच दिया. सेंटनर ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए और एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो इससे पहले कोई भी गेंदबाज नहीं कर सका था.

मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर दुनिया के सबसे बेहतरीन लेफ्ट ऑर्म स्पिनर्स में गिने जाते हैं. सेंटनर ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अपने फिरकी का कमाल दिखाया और 4 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया. उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 21 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. सेंटनर ने अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और नमन धीर को अपना शिकार बनाया. सेंटनर ने टी20I क्रिकेट में दूसरी बार भारत के खिलाफ 4 विकेट हॉल हासिल किया.

इसी के साथ वह T20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ एक से ज्यादा बार 4 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले उन्होंने 2016 T20 वर्ल्ड कप के दौरान नागपुर में खेले गए मुकाबले में भारत के खिलाफ 4 विकेट लिया. उस मुकाबले में उनके 4/11 के आंकड़े ने न्यूजीलैंड को 126/7 के स्कोर का बचाव करते हुए जीत हासिल करने में मदद की थी.

विज्ञापन

T20I में भारत के खिलाफ 4 विकेट लेने के स्पिनर्स

4/9 – वानिंदु हसरंगा, कोलंबो (RPS), 2021
4/11 – मिशेल सैंटनर, नागपुर, 2016
4/20 – डेनियल विटोरी, जोहानसबर्ग, 2007
4/20 – गेरहार्ड इरास्मस, दिल्ली, 2026
4/21 – मिशेल सैंटनर, क्राइस्टचर्च, 2026

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, सिर्फ 8 गेंद खेलकर लौटे पवेलियन

विज्ञापन

भारत ने सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रनों का स्कोर खड़ा किया. कीवी टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 43 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वहीं, बेवन जैकब्स ने 46 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 विकेट मिले. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 56 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए.

संजू सैमसन (14), वैभव सूर्यवंशी (4) और कप्तान श्रेयस अय्यर (7) सस्ते में आउट हो गए. वहीं, अभिषेक शर्मा 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हालांकि, इसके बाद तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और नमन धीर व नीतीश रेड्डी के साथ साझेदारी कर भारत की जीत पक्की कर दी. नमन ने 31 रन बनाए, जबकि नीतीश 26 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, तिलक ने 26 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के के साथ नाबाद 51 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी. भारतीय टीम ने 19.6 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: तिलक वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में एक साल में सबसे ज्यादा कैच पकड़कर रचा इतिहास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola