हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड दूसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स

IND vs NZ Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पाचं मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं.

विज्ञापन
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 24 अक्टूबर को होगा दूसरा टी20 मुकाबला (PIC Credit - ANI)

India vs New Zealand 2nd T20I Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20I मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम की नजरें दूसरे टी20 मैच में जीत हासिल कर सीरीज में अपनी बढ़त को आगे बढ़ाने पर होगी, जबकि मेजबान टीम को वापसी करते हुए बरबारी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं आप भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. सीरीज का पहला मुकाबला भी इस मैदान पर खेला गया था.

कितने बजे शुरू होगा बीच मुकाबला?

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा T20I मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे.

विज्ञापन

टीवी पर कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड दूसरा T20I मैच LIVE?

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर दूसरे टी20 मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.

विज्ञापन

फ्री में कैसे देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच?

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मुकाबले का लाइव प्रसारण DD फ्री डिश के जरिए DD स्पोर्ट्स पर मुफ्त में लाइव प्रसारण किया जाएगा. आप यहां फ्री में भारत-न्यूजीलैंड मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया बड़ा हिंट

विज्ञापन

IND vs NZ T20I: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेट कीपर), डेवॉन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- BCCI का बड़ा ऐलान, परविंदर अवाना बने जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष, इन 3 दिग्गजों को भी मिली जगह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola