IND vs NZ: न्यूजीलैंड को पहला मैच जीतने के लिए चौथी पारी में 107 रन बनाने हैं। टीम इंडिया के पास डिफेंड करने को बहुत कम रन हैं। ऐसे में टीम इंडिया की उम्मीदें जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन और जडेजा पर टिकी हुई हैं। टीम इंडिया की पहली पारी सिर्फ 46 रन पर ही सिमट गई थी। इसके बाद कीवी टीम ने पहली पारी में 402 रन बनाए थे। इस टेस्ट मैच में टीम ने वापसी करने की बहुत ज्यादा कोशिश की है। टीम इंडिया के लिए सरफराज खान और ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेली। लेकिन टीम इंडिया के एक बल्लेबाज ने इन खिलाड़ियों की मेहनत को खराब कर दिया।
इस अनुभवी बल्लेबाज ने किया निराश
पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय विराट कोहली आउट हो गए थे। उनके आउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि चौथे दिन टीम इंडिया लीड हासिल नहीं कर पाएगा। लेकिन चौथे दिन सरफराज खान और ऋषभ पंत ने चौथे दिन खेल का रुख ही बदल दिया। उन्होंने चौथे विकेट के लिए 177 रन जोड़े। एक समय जब ये दोनों बल्लेबाज खेल रहे थे तो लग था कि इस मैच में टीम इंडिया एक बड़ी लीड हासिल कर सकती है। इसी दौरान सरफराज खान 150 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद ऋषभ पंत ज्यादा देर तक पिच पर नहीं रुक सके और और 99 रन बनाकर आउट हो गए। सरफराज के आउट होने के बाद केएल राहुल बल्लेबाजी करने आए।
पिछले 10 साल से टीम इंडिया का हिस्सा केएल राहुल से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थी। जब टीम इंडिया को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, लेकिन वो 16 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे समय पर जब उन्हें संभलकर पारी को आगे बढ़ाना था, वो कैच देकर आउट हो गए। उनके इस गैर जिम्मेदाराना शॉट की वजह से फैंस फिर से निराश हो गए। उनके आउट होने के बाद अश्विन और जडेजा भी सस्ते में आउट हो गए। जिस वजह से टीम इंडिया बड़ी लीड हासिल नहीं कर सकी। अब ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया इस मैच को हार जाएगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: चौथे दिन हार टालने के लिए भारत को क्या-क्या करना होगा? नजरें बॉलर्स की बैटिंग पर
5वें दिन मौसम पर टिकी निगाह
इस मैच का फैसला अब 5वें दिन होगा। कीवी टीम को आखिरी दिन जीत के लिए 107 रन चाहिए। हालांकि पांचवें दिन बारिश की संभावना 80% तक है। ऐसे में यह मैच ड्रॉ भी हो सकता है। वहीं, अगर भारत को इस मैच को जीतना होगा तो गेंदबाजों को कोई करिश्मा करना होगा। आखिरी बार भारत ने 2004 में 107 रन के टारगेट को डिफेंड किया था।
ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup 2024: दुनिया को मिलने वाला है नया चैंपियन, मैच से पहले हो गया तय
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
27 mins agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम को दिलाई पहली सफलता, विल यंग लौटे पवेलियन
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines